कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में गवर्नमेंट एचीवमेंट स्कीम्स एक्स्पो एवं वर्ल्ड ऑर्गेनिक एक्सपो-2023 का किया शुभारम्भ।
उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रगति मैदान में आयोजित गवर्नमेंट एचीवमेंट स्कीम्स एक्स्पो एवं वर्ल्ड ऑर्गेनिक एक्सपो-2023 का शुभारंभ किया।। कार्यक्रम में कई राज्यों के स्टालों के साथ साथ उत्तराखंड के भी जैविक बोर्ड, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा कई स्टाल लगाए गए है। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पिछले नौ वर्षों में, प्रत्येक भारतीय को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा 2013-14 की तुलना 2022-23 में कृषि बजट में 5.7 गुना वृद्धि हुई है। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के माध्यम से 1 लाख करोड़ रुपये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का वितरण ,,और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है।।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, जबरन कन्वर्जन को रोकने के लिए सख्त कानून जैसे लिए गए निर्णयों की पूरे देश में सराहना हो रही है।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .