देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण को देखा। सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का सम्बोधन सुना व देखा। मुख्यमंत्री ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, इसरो की टीम व देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

चांद पर लैंडिंग के बाद जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तिरंगे को हाथ में लेकर और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जनता काफी उत्साहित नजर आ रही है , वहीं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में भी आतिशबाजियों और फुलझडियों के साथ अपनी खुशी जाहिर की इस दौरान वह जमकर थिरके हुए भी नजर आते वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत ही तेज गति के साथ विकास कर रहा है और आज चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने पूरी दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ दी है , आगे भी भारत इसी प्रकार से सफलता हासिल करता रहे इसकी वह कामना करते हैं । भारत विश्व गुरु बनने के सपने को