भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों द्वारा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर पार्टी कैंप कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अग्रवाल के सेवा, समर्पण और संगठन को सशक्त बनाने के निरंतर प्रयासों की सराहना की गई। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन के सफल संचालन और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व की कामना की।
अग्रवाल ने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह स्नेह और आशीर्वाद उन्हें समाज और संगठन के लिए और अधिक ऊर्जा व संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
जन्म दिन के उपलक्ष में रक्त दान शिविर का आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं व्यापारी संगठन, समाज सेवी संस्थाओं, एवं युवाओं महिलाओं द्वारा रक्त दान किया गया।