सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियालगांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली
देहरादून, 25 जुलाई।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियालगांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण के संबंध में मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सैन्य धाम का तेजी से चल रहे निर्माण कार्य पर अधिकारियों की प्रशंसा भी की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है। देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि बलिदानी की कोई जाति या धर्म नहीं होता उन्होंने बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर सैनिक के प्रति अपनत्व और आत्मीयता का भाव रखते हैं। वह हर सैनिक की चिंता करते हैं। उन्हीं की परिकल्पना से आज सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। जोशी ने कहा, जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे।
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225