https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं
सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं

April 25, 2026
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी
शिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी

April 25, 2026
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को दी बधाई
शिक्षा

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को दी बधाई

April 25, 2026
उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम हुआ जारी
शिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम हुआ जारी

April 25, 2026
चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल, एजीएम में मंत्री ने रखी विकास की रूपरेखा
अन्य

चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल, एजीएम में मंत्री ने रखी विकास की रूपरेखा

April 24, 2026
नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली
राजनीति

नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली

April 24, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Saturday, April 25, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home अन्य

150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त ,एक दर्जन से अधिक इमारतें सील

GangaKhabar by GangaKhabar
September 14, 2025
in अन्य
150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त ,एक दर्जन से अधिक इमारतें सील
18
VIEWS

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कमान संभालने के बाद उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विभाग की कार्यशैली में नया जोश भर दिया है।

अब प्राधिकरण केवल नोटिस देने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज़मीनी स्तर पर उतरकर अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण पर सीधे कार्रवाई कर रहा है। बीते एक माह के भीतर 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त करना और एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतों को सील करना एमडीडीए के इतिहास की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में प्राधिकरण ने न केवल “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई है बल्कि आम जनता को भी जागरूक करने का अभियान तेज किया है ताकि कोई भू–माफ़िया लोगों को झांसे में न ले सके।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और योजनाबद्ध विकास को बचाने के लिए सख़्त फ़ैसले लेना ही समय की माँग है। उनकी पहल से एमडीडीए अब हर शनिवार औचक निरीक्षण और ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर अवैध निर्माण पर नकेल कस रहा है।

इस रणनीति ने माफ़ियाओं के हौसले पस्त कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में भरोसा पैदा किया है कि सरकार वास्तव में नियोजित और सुरक्षित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

एक माह में 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों पर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अगुवाई में मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पिछले एक माह में ही प्राधिकरण ने 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी और ऋषिकेश सहित विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतों समेत दर्जनों निर्माणों को सील कर दिया।

बंशीधर तिवारी का कहना है “यह संदेश पूरे प्रदेश के लिए है कि उत्तराखंड अब अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में है।”

कहाँ-कहाँ चली बड़ी कार्रवाई
डोईवाला के झाबरावाला में 18 बीघा, रानीपोखरी के डांडी गाँव में 10–12 बीघा, भानियावाला के बक्सारवाला में 25 बीघा और देहरादून के हरिद्वार रोड (साईं मंदिर के निकट) में 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

शीशमबाड़ा क्षेत्र में 10 बीघा और रूपनगर बद्रीपुर में 5 बीघा अवैध प्लॉटिंग भी गिराई गई। माजरी ग्रांट, हरिद्वार रोड, नेहरू कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड और शिमला बाईपास हिंदुवाला क्षेत्र में कई अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

सबसे बड़ी कार्रवाई ऋषिकेश में हुई, जहाँ निर्मल बाग, वीरभद्र रोड, गली नंबर 10–11, कोयल ग्रांट और प्राधिकरण क्षेत्र के अन्य हिस्सों में एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतों को सील किया गया।

जीरो टॉलरेंस की नीति
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा स्पष्ट है। प्रदेश में अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। आज की कार्रवाई आख़िरी कदम नहीं है, यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।”

आम जनता को जागरूक करने का अभियान
प्राधिकरण लगातार लोगों को चेतावनी दे रहा है कि भू-माफ़ियाओं के झांसे में न आएँ। किसी भी प्लॉट या निर्माण की वैधता की पुष्टि प्राधिकरण से अवश्य करें। बिना अनुमति की प्लॉटिंग या निर्माण भविष्य में न केवल आर्थिक नुकसान बल्कि कानूनी संकट भी खड़ा कर सकते हैं।

सख़्ती का प्रतीक बना बुलडोज़र
बुलडोज़र और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इन कार्रवाइयों ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग माफ़ियाओं को कड़ा संदेश दिया। स्थानीय लोग मानते हैं कि सरकार का यह कदम सही दिशा में है, क्योंकि अवैध गतिविधियों से बुनियादी ढाँचा और संसाधन बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे।

सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में सीलिंग
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार कैलाशपुर, वन विहार आदि विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की गई।

एमडीडीए की टीमों ने सौन्धोवाली, हैलीपैड रोड, गंगोत्री विहार वेस्ट कैनाल रोड, एकता विहार और वन विहार के अवैध निर्माण सील किए।

Previous Post

जॉलीग्रांट एयर पोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Next Post

मेयर सौरभ थपलियाल ने किया पार्षद संग वार्ड का निरीक्षण

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल, एजीएम में मंत्री ने रखी विकास की रूपरेखा
अन्य

चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल, एजीएम में मंत्री ने रखी विकास की रूपरेखा

April 24, 2026
टिहरी में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है
अन्य

टिहरी में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

April 24, 2026
उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत
अन्य

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

April 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात
अन्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात

April 12, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल — कुसुम कंडवाल
अन्य

नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल — कुसुम कंडवाल

April 11, 2026
सचिव वित्त से उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट
अन्य

सचिव वित्त से उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

April 7, 2026
Next Post
मेयर सौरभ थपलियाल ने किया पार्षद संग वार्ड का निरीक्षण

मेयर सौरभ थपलियाल ने किया पार्षद संग वार्ड का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In