तेज बुद्धिमत्ता और अदम्य साहस से युवक की जान बचाने वाले विपिन शर्मा का रेड राइडर्स ग्रुप ने किया भव्य स्वागत व सम्मान
मानवता, साहस और त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक पर्यटक की जान बचाने वाले युवा विपिन शर्मा का आज रेड राइडर्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
रेड राइडर्स संरक्षक जयेंद्र रमोला के कहा कि विपिन शर्मा के इस सराहनीय कार्य से न केवल एक अनमोल जीवन बचा, बल्कि ऋषिकेश की सकारात्मक छवि और गौरव में भी वृद्धि हुई है। घटना के दौरान एक पर्यटक गंभीर संकट में फँस गया था।
ऐसे कठिन समय में विपिन शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए अपनी तेज बुद्धिमत्ता, साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उनकी तत्परता और सही निर्णय के कारण समय रहते पर्यटक को सुरक्षित बचा लिया गया। यदि उस समय थोड़ी भी देर होती, तो परिणाम अत्यंत गंभीर हो सकता था।

रेड राइडर्स ग्रुप के सदस्यों ने विपिन शर्मा को फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके साहसिक कार्य की खुले दिल से प्रशंसा की।
ने कहा कि विपिन शर्मा जैसे युवा आज के समाज की असली ताकत हैं। उनका यह कार्य यह साबित करता है कि आज का युवा केवल अपने भविष्य के प्रति ही नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति भी पूरी तरह जागरूक है।
ने कहा कि विपिन शर्मा का यह साहसिक कदम आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। ऐसे युवाओं को सम्मानित किया जाना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक सोच और मदद की भावना को और अधिक मजबूती मिले।















