एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
अन्य

एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश

August 3, 2026
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
राज्य

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

August 3, 2026
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
सरकार

एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी

August 3, 2026
अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’
अन्य

अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’

August 2, 2026
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका : मुख्यमंत्री
सरकार

दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका : मुख्यमंत्री

August 2, 2026
मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
सरकार

मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

July 31, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Tuesday, August 4, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home क्राइम

जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अजांम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड में हुआ ढेर

Ganga Khabar by Ganga Khabar
April 30, 2026
in क्राइम
विधान सभा के वर्ष 2026 के विशेष सत्र को लेकर पुलिस की तैयारियां पूर्ण
9
VIEWS

अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदारी का कार्य करने वाले व्यक्ति को गोली मारकर दिया था लूट की घटना को अजांम

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला

घटना में थाना प्रभारी प्रेमनगर गोली लगने से हुए घायल

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 बदमाश हो गया था घायल

मुठभेड में मारा गया बदमाश वर्ष 2014 में बालावाला में हुए अंकित हत्याकांड का था मुख्य अभियुक्त।

अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ बालावाला क्षेत्र में डकैती की घटना के दौरान एक युवक की गोली मारकर की थी हत्या

घटना के बाद अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उस पर 50 हजार का इनाम किया गया था घोषित

उक्त घटना में 03 वर्ष बाद अभियुक्त को पुलिस द्वारा मुजफ्फरनगर से किया गया था गिरफ्तार

मृतक बदमाश पर उत्तराखण्ड तथा उत्तरप्रदेश में हत्या, लूट, डकैती व अन्य संगीन अपराधों के 01 दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत

मृतक बदमाश पर लूट की घटना में फरार चलने पर शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में 05 हजार का ईनाम किया गया था घोषित

मृतक बदमाश के साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे उसकी गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पुलिस द्वारा जुटाई जा रही जानकारी

लूट की घटना में फरार अन्य बदमाशों की धरपकड हेतु पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान।

रात्रि को थाना प्रेमनगर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा पौंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर उसके साथ लूट की घटना को अजांम दिया गया है।

उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तो मौके पर घायल व्यक्ति देवराज, जो ठेकेदारी का कार्य करता है, से पूछताछ में उसके द्वारा गुजरात नम्बर की काले रंग की कार में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन को उनकी स्कूटी के आगे लगाते हुए उन्हें गोली मारकर उनका बैग, जिसमें उनके 02 लाख, 01 मोबाइल, पैसो के लेनदेन से सम्बन्धित एक डायरी व अन्य कागजात थे, को लूटकर विश्रांति की ओर भागने की जानकारी दी गई।

पुलिस द्वारा तत्काल घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर बदमाशों का पीछा किया गया, तो कुछ दूरी पर पुलिस टीम को जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी जिसका पीछा करने पर कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए अपनी गाड़ी को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए, जिनका पीछा करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम पर दोबारा फायर किया गया, जिसमें एक गोली प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में एक बदमाश को गोली लग गई तथा अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गये।

मौके से घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस को 01 देशी पिस्टल 01 देसी तमंचा व घटना में लूटा गया शत प्रतिशत माल बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा मुठभेड में घायल प्रभारी निरीक्षक, बदमाश तथा लूट की घटना में घायल पीड़ित व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेम नगर लाया गया, जहां से तीनों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में घायल बदमाश की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून तथा अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल तथा अस्पताल में पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के सम्बंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

साथ ही घटना में फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये । फरार बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

घटना में शामिल बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला कर लूटपाट की घटना के सम्बंध में वादी देवराज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0सं0.- 84/26, धारा 109/309(6) बीएनएस तथा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बंध में मु0अ0सं. 85/26, धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई, मौके से एफएसएल टीम को मुठभेड में मारे गये बदमाश का मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी एसओजी तथा साइबर सैल से जांच कराने तथा मोबाइल नम्बर की आई0डी0 निकालने पर मृतक बदमाश की पहचान अकरम पुत्र मासूम अली, निवासी ग्राम बुंटा, थाना भवन गढी पुख्ता, शामली, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई।

मृतक के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अकरम ने वर्ष 2014 में अपने साथियों के साथ मिलकर बालावाला क्षेत्र स्थित एक घर में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था, इस दौरान उनके द्वारा पीडित परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर एक युवक अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल करते हुए घर से ज्वैलरी व नकदी लूट ली थी।

उक्त घटना में अभियुक्त अकरम लगभग 03 वर्ष तक फरार रहा, जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रू0 का इनाम घोषित किया गया था। उक्त घटना में देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्त अकरम को वर्ष 2017 में घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अभियुक्त अकरम पूर्व में वर्ष 2024 तथा 2025 में पटेलनगर तथा क्लेमेंटाउन से भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है तथा शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में लूट की घटना में फरार चलने पर अभियुक्त पर 05 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

अभियुक्त कोर्ट की तारिख में पेशी के लिये देहरादून आया था, जिसके द्वारा रात्री में अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अजांम दिया गया था। मुठभेड की घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली को भी दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया है।

नाम/पता मृतक अभियुक्त

1- अकरम पुत्र मासूम अलीए निवासी ग्राम बूंटा, थाना गढी पुख्ता भवन, जिला शामली, उ0प्र0

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अकरम :-

1- मु0अ0सं0- 106ध/2014 धारा 363/366/376/506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून

2- मु0अ0स0. 133/2014 धारा 395/396/397/411/34 भादवि थाना रायपुर, देहरादून

3- मु०अ०सं०- 01/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना रायपुर, देहरादून

4- मु०अ०सं० – 69/2017 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून

5- मु0अ0सं0 178/2013 धारा 41/109 द0प्र0सं0 थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून

6- मु०अ०सं0- 477/2024 धारा 305ं/331(4)/317(2) बीएनएस थाना पटेल नगर, देहरादून

7- मु0अ0सं0- 331/2015 धारा 392/411 भादवि, थाना झिंझाना, जिला शामली, उ0प्र0

8- मु0अ0सं0- 495/2016 धारा 174 भादवि थाना झिंझाना, जिला शामली, उ0प्र0

9- मु0अ0सं0- 301/2012 धारा 379/411 भादवि, थाना गागलहेडी, जनपद सहारनपुर, उ0प्र0

10- मु0अ0सं0- 204/2011 धारा 380/411 भादवि, थाना बिहारीगढ, सहारनपुर, उ0प्र0

11- मु0अ0सं0- 211/2011 धारा 307 भादवि, थाना बिहारीगढ, सहारनपुर, उ0प्र0

12- मु0अ0सं0- 127/2025 धारा 305(ए)/317(2)/ 3(5) बीएनएस, थाना क्लेमन्टाउन, देहरादून

13- मु0अ0सँ0. 25/2025 धारा305(1)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना क्लेमन्टाउन, देहरादून

14- मु०अ०सं0- 218/2024 धारा 380/411 बीएनएस, थाना पटेलनगर, देहरादून

बरामदगी विवरण :-

1- 01 देसी पिस्टल, 32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस

2- 01 देशी तमंचा, 315 बोर मय 03 जिंदा कारतूस व 04 खोखा कारतूस

3- 01 बलेनो कार संख्या. जी0जे0-06- एमडी- 9084 (घटना में प्रयुक्त)

4- घटना में लूटी नकदी 02 लाख रू0, 01 मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज

Previous Post

स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

Next Post

 लैंड फ्रॉड पर मंडलायुक्त सख्त, 24 मामलों में FIR के निर्देश

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्राइम

सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 31, 2026
एसएसपी दून के नेतृत्व में नकल माफियाओं पर दून पुलिस का एक और प्रहार
क्राइम

एसएसपी दून के नेतृत्व में नकल माफियाओं पर दून पुलिस का एक और प्रहार

July 23, 2026
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर अपराधी पहुँचे सलाखों के पीछे
क्राइम

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर अपराधी पहुँचे सलाखों के पीछे

July 20, 2026
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही
क्राइम

वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही

July 18, 2026
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया अभियान
क्राइम

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया अभियान

July 16, 2026
वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
क्राइम

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

July 10, 2026
Next Post
 लैंड फ्रॉड पर मंडलायुक्त सख्त, 24 मामलों में FIR के निर्देश

 लैंड फ्रॉड पर मंडलायुक्त सख्त, 24 मामलों में FIR के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In