भारतीय जनता पार्टी के बूथ समिति सत्यापन अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने कैंट विधानसभा की जीएमएस मंडल के 122 बूथ की समिति का सत्यापन किया।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने समिति के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का एक मंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर अपनी समिति का सत्यापन करना है। महानगर के सभी पदाधिकारी के द्वारा संगठन की दिशा निर्देश के साथ महानगर के 923 बूथों का सत्यापन पदाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। संगठन के कार्य के साथ-साथ हम सभी लोगों को आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक मतों का सहयोग रहे इसके लिए हमें अपने बूथ प्रबंधन को मजबूत कर रखना है















