सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंच गए है, अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुंबई में बड़े उद्योगपति और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मुलाकात करेंगे और उत्तराखंड में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निमंत्रण देंगे। आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सूर्य देव की उपासना भी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में विष्णु दास भावे ऑडिटोरियम वासी, नवी मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी बोली में अनेक प्रस्तुतियां प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किए गए नकल विरोधी कानून की प्रवासियों द्वारा सराहना की गई। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।धामी ने प्रवासी उत्तराखंडायों से कहा साल में एक बार अपने गांव जरूर आए
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा मुंबई में उनका स्वागत किया गया उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में आप सभी के बीच आने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड की संस्कृति में जो मधुरता है, विनम्रता है और एक अपनापन है, वो अपने आप में विशिष्ट है। हमारे खान-पान में, हमारे रहन-सहन में, हमारी बोल-चाल में, एक भावनात्मक लगाव है। उन्होंने मुंबई में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से आग्रह किया कि साल में एक बार परिवार सहित अपनी मातृभूमि जरूर आने का प्रयास करें।
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225