रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
सरकार

रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

August 21, 2026
मुख्यमंत्री धामी बोले सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित
सरकार

मुख्यमंत्री धामी बोले सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित

August 21, 2026
सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए
अन्य

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए

August 20, 2026
सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की विकास योजनाओं की घोषणा, राम कथा व आयुष भंडारे में लिया भाग
अन्य

सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की विकास योजनाओं की घोषणा, राम कथा व आयुष भंडारे में लिया भाग

August 19, 2026
वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री
सरकार

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

August 19, 2026
 प्रदेश राजनीति में भाजपा ने किया रिकॉर्ड कायम, सभी 11 नगर निगमों में कमल लहराया
राजनीति

 प्रदेश राजनीति में भाजपा ने किया रिकॉर्ड कायम, सभी 11 नगर निगमों में कमल लहराया

August 19, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Sunday, August 23, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

आगामी चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए समर्पित सिस्टम करें तैयार – डीएम हिमांशु खुराना

Ganga Khabar by Ganga Khabar
December 21, 2023
in राज्य
आगामी चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए समर्पित सिस्टम करें तैयार – डीएम हिमांशु खुराना
6
VIEWS

चमोली : जनपद में आगामी चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने को लेकर गुरूवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें पिछले यात्रा अनुभवों और मौजूदा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और यात्रा सिस्टम को सशक्त बनाने के लिए सभी के सुझाव भी लिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विगत चारधाम यात्रा में देश दुनियां से रिकार्ड श्रद्वालु बद्रीनाथ और हेमकुंड धाम पहुंचे है। हर साल श्रद्वालुओं की संख्या बढ रही हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा सिस्टम को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाया जाना बेहद आवश्यक है। जिसके लिए अभी से तैयारी की जानी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर आने जाने वाले क्षतिग्रस्त पैदल मार्गो का नवनिर्माण किया जाए। मास्टर प्लान निर्माण कार्यो के दौरान क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत हेतु शीघ्र प्लान तैयार करने और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए स्वच्छ पेयजल हेतु पर्याप्त संख्या में वाटर एटीएम लगाने के निर्देश जल संस्थान को दिए। विद्युत विभाग को बद्रीनाथ में विद्युत पोलों की शिफ्टिंग कार्य पूरा करने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट, नए पार्किंग स्थलों के चयन, आवास एवं यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज के साथ संचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। आईएनआई डिजाइन से समन्वय करते हुए मंदिर के पास सीसीटीवी कक्ष तैयार किया जाए। यात्री पंजीकरण, टोकन काउंटर, इको शुक्ल के लिए पाण्डुकेश्वर में व्यवस्था की जाए और गौचर में संचालित काउंटरों पर वाई-फाई, विद्युत, शौचालय व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग को बद्रीनाथ तथा हेमकुंड यात्रा मार्ग पर बेसिक मेडिकल उपकरणों सहित चिकित्सकों की तैनाती हेतु अभी से प्लान तैयार करने को कहा।
जिलाधिकारी ने एचआईडीसीएल, बीआरओ तथा लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा मार्ग पर संचालित निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करें। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में ट्रीटमेंट के साथ सड़क डामरीकरण का कार्य किया जाए। एसडीएम, पुलिस एवं परिवहन अधिकारी यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करते हुए संवेदनशील स्थलों को ठीक कराना सुनिश्चित करें। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत यात्रा पढाव एवं यात्रा मार्गाे पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ शौचालयों की मरम्मत, रंगरोगन कार्यो शीघ्र शुरू करें। यात्रा मार्ग पर जिन स्थानों पर अंधेरा रहता है, वहां पर पथ प्रकाश हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए। पर्यटन एवं सुलभ इंटरनेशनल यात्रा मार्ग पर शौचालयों की मरम्मत, निर्माण के साथ ही विद्युत व पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। हेमुकंड यात्रा मार्ग पर घोडे-खच्चरों की लीद के लिए गढ़ढे तैयार किए जाए और बीमा आदि की व्यवस्था की जाए। फूलों की घाटी जाने वाले पैदल मार्ग पर सोलर से पथ प्रकाश व्यवस्था एवं नेटवर्क सुविधा के लिए प्रस्ताव तैयार करें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यो को यात्रा से पहले पूरा करते हुए सुगम चारधाम यात्रा संचालन के लिए एक समर्पित सिस्टम तैयार किया जाए। इस अवसर पर डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकार अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, एसडीएम आरके पांडेय, सीओ पुलिस नताशा सिंह सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
Previous Post

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता एवं बेस्ट रूलर होम स्टे प्रतियोगिता 2024 का किया जा रहा है आयोजन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश सिंह यादव ने दी जानकारी

Next Post

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना बन रही वरदान, 15 युवाओं ने पास की जापान की नेट-4 दक्षता परीक्षा, दो अभ्यर्थियों का जापान में नौकरी के लिए हुआ चयन, अभ्यर्थियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को कहा धन्यवाद

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी
राज्य

उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी

August 17, 2026
उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री
राज्य

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री

August 12, 2026
सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद
राज्य

सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

August 8, 2026
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
राज्य

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

August 3, 2026
प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव
राज्य

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

July 29, 2026
एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि
राज्य

एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि

July 25, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना बन रही वरदान, 15 युवाओं ने पास की जापान की नेट-4 दक्षता परीक्षा, दो अभ्यर्थियों का जापान में नौकरी के लिए हुआ चयन, अभ्यर्थियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को कहा धन्यवाद

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना बन रही वरदान, 15 युवाओं ने पास की जापान की नेट-4 दक्षता परीक्षा, दो अभ्यर्थियों का जापान में नौकरी के लिए हुआ चयन, अभ्यर्थियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को कहा धन्यवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In