https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम लोगों से की बातचीत
सरकार

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम लोगों से की बातचीत

October 29, 2025
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना पर एमडीडीए की बड़ी पहल, 3 नवंबर से प्रभावित भू-स्वामियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी शुरू
अन्य

आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना पर एमडीडीए की बड़ी पहल, 3 नवंबर से प्रभावित भू-स्वामियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी शुरू

October 28, 2025
एमडीडीए बोर्ड बैठक में लगभग 41 प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति, देहरादून महायोजना 2041 की आपत्तियों की सुनवाई शीघ्र
अन्य

एमडीडीए बोर्ड बैठक में लगभग 41 प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति, देहरादून महायोजना 2041 की आपत्तियों की सुनवाई शीघ्र

October 28, 2025
लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य- मुख्यमंत्री
सरकार

लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य- मुख्यमंत्री

October 28, 2025
राष्ट्रपति की प्रस्तावित दून यात्रा को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव ने देहरादून में अधिकारियों की बैठक ली
अन्य

राष्ट्रपति की प्रस्तावित दून यात्रा को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव ने देहरादून में अधिकारियों की बैठक ली

October 27, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ
सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ

October 27, 2025

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Wednesday, October 29, 2025
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं पार्क का किया लोर्कापण

GangaKhabar by GangaKhabar
December 25, 2023
in राज्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं पार्क का किया लोर्कापण
3
VIEWS
काशीपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रामपुरम, बाजपुर रोड, काशीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं पार्क का लोर्कापण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संपूर्ण देश आज ”सुशासन दिवस” मना रहा है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि आज स्व. अटल जी की प्रतिमा का अनावरण काशीपुर की इस पुण्य भूमि में किया जा रहा है।  कवि, वक्ता, प्रधानमंत्री एवं एक सरल व्यक्ति के रूप में अटल जी का संपूर्ण जीवन, राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मेरे जैसे अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल जी द्वारा दिखाए गए संकल्प पथ पर चल कर ही हम अपने सपनों का भारत बना सकते हैं।  भारत के आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी दूरगामी सोच वाली परियोजना, परमाणु परीक्षण जैसे साहसी कदम अटल जी के नेतृत्व में इस देश ने देखी। अटल जी ने ही देश के विकास के लिए अलग लकीर खींचने का काम किया। शिक्षा, संचार तथा साफ्टवेयर तकनीक के क्षेत्र में अटल जी ने भारत का लोहा विश्व में मनवाया। सुशासन, सामाजिक सशक्तिकरण अटल जी का जीवन दर्शन था। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में अनेकों ऐतिहासिक कार्य करते हुए समस्त देशवासियों को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल जी अन्त्योदय के दर्शन को कार्यरूप देने में विश्वास रखते थे। वे हमेशा समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए चिंतित व सक्रिय रहते थे। उन्होंने राष्ट्रधर्म को हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रखा, समानता और सामाजिक समरसता के प्रति वे सदा तन-मन से समर्पित रहे। उन्होंने कहा स्व. अटल जी का उत्तराखंड के साथ दिव्य रिश्ता है। स्व. अटल जी के नेतृत्व वाली सरकार ने ही उत्तराखंड राज्य की स्थापना कर हम सभी के सपनों को साकार करने का काम किया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृृत्व में उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार श्रद्धेय अटल जी के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर राज्य के चहुंमुखी विकास एवं नागरिकों की सेवा के लिए प्रयासरत है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी भव्य और दिव्य भारत को बनते हुए देख पा रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को सार्थक करने हेतु उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए उनके द्वारा देश के सर्वांगीण विकास हेतु की गई अभिनव पहल तथा विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुशासन की संकल्पना हमारी सरकार में आई। लोगों की वास्तविक जरूरतों को पूरा करना सुशासन की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा स्वर्गीय अटल जी के बताए रास्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अटल जी की योजनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनाकाल में गरीब जनता की चिंता को दूर करते हुए मुफ्त वैक्सिनेशन के साथ ही मुफ्त राशन की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री जी सभी वर्ग की चिंता करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शालीनता, विनम्रता की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी धामी ने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा है और सभी से पूरी शालीनता से मिलते हैं। प्रदेश, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी गणेश जोशी  ने स्वर्गीय अटल जी को नमन करते हुए कहा कि अटल जी हिमालय जैसे विराट, मां गंगा जितने पवित्र थे। देश के विकास हेतु पूरे समर्पण भाव से कार्य करते रहे। अटल जी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार काम किए और विश्व पटल पर देश का मान–सम्मान भी बढ़ाया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोड़ा, अरविन्द पाण्डेय, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग सायरा बानो, अध्यक्ष उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड डॉ.अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष एस.सी आयोग मुकेश कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, बीजेपी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।







Previous Post

देहरादून : क्रिसमस पर जाम हुई सड़कें तो एसएसपी अजय सिंह ने खुद संभाला मोर्चा

Next Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आध्यात्मिक महोत्सव में किया प्रतिभाग

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम द्वारा संचालित वैक्यूम वेस्ट रोड स्वीपिंग मशीन का किया उद्घाटन
राज्य

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम द्वारा संचालित वैक्यूम वेस्ट रोड स्वीपिंग मशीन का किया उद्घाटन

September 26, 2025
चमोली के नंदा नगर में फटा बादल
राज्य

चमोली के नंदा नगर में फटा बादल

September 18, 2025
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 47 लाख खातों में ट्रांसफर
राज्य

वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 47 लाख खातों में ट्रांसफर

September 6, 2025
महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी सरकार – मुख्यमंत्री
राज्य

महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी सरकार – मुख्यमंत्री

September 4, 2025
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
राज्य

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

August 31, 2025
आपदा की घड़ी में रुद्रप्रयाग के साथ सौरभ बहुगुणा, स्थलीय निरीक्षण कर बोले– ‘हर परिवार को मिलेगी मदद
राज्य

आपदा की घड़ी में रुद्रप्रयाग के साथ सौरभ बहुगुणा, स्थलीय निरीक्षण कर बोले– ‘हर परिवार को मिलेगी मदद

August 30, 2025
Next Post
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आध्यात्मिक महोत्सव में किया प्रतिभाग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आध्यात्मिक महोत्सव में किया प्रतिभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In