सरकार

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए : मुख्यमंत्री

September 14, 2026
राजनीति

 चंपावत से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा

September 14, 2026
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : मुख्यमंत्री
सरकार

भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : मुख्यमंत्री

September 13, 2026
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
सरकार

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

September 13, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
अन्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

September 12, 2026
अन्य

भ्रष्टाचार पर आंखें बंद’ करने वाली कांग्रेस आज ईडी कार्रवाई पर सवाल उठा रही: सुबोध उनियाल

September 12, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Tuesday, September 15, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

पीएम नरेन्द्र मोदी ने  विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद, हरिद्वार के मत्स्य पालक किसान भूदेव सिंह से प्रधानमंत्री ने किया संवाद 

Ganga Khabar by Ganga Khabar
December 27, 2023
in राज्य
पीएम नरेन्द्र मोदी ने  विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद, हरिद्वार के मत्स्य पालक किसान भूदेव सिंह से प्रधानमंत्री ने किया संवाद 
7
VIEWS
 
हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनपद हरिद्वार के विधान सभा झबरेड़ा के अन्तर्गत विकास खण्ड नारसन की ग्राम पंचायत लाठरदेवा हूण में भारत व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित करने के क्रम में भारत के त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, तमिलनाडु तथा राजस्थान राज्यों के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से सीधे संवाद स्थापित किया। 
उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे संवाद स्थापित करने का परम सौभाग्य नारसन ब्लाक के गांव गदरजुड्डा के मत्स्य किसान 49 वर्षीय भूदेव सिंह को प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने सीधे संवाद के दौरान भूदेव सिंह से पूछा कि आप किस प्रकार की खेती करते हैं। इस पर भूदेव सिंह ने बताया कि मैं मत्स्य पालन के साथ ही गेहूं तथा गन्ना की खेती भी करता हूं। प्रधानमंत्री ने पूछा कि आप भारत सरकार की किस योजना से लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस पर भूदेव सिंह ने बताया कि मैं पी0एम0 मत्स्य सम्पदा योजना का लाभार्थी हूं। इस पर फिर प्रधानमंत्री ने पूछा कि आप मछली पालन करते हैं, इसके बारे में कुछ जानकारी दीजिये-कैसे योजना के बारे में जानकारी मिली तथा इसमें क्या कर रहे हैं। इस पर भूदेव सिंह ने बताया कि जैसे ही मैंने इस योजना के बारे में सुना तो मैं तुरन्त हरिद्वार के मत्स्य विभाग पहुंचा।
उन्होंने बताया कि मैंने इस योजना के बारे में पूरी जानकारी अधिकारियों से ली, तब मैंने मत्स्य विभाग में पी0एम0 मत्स्य सम्पदा योजना का अपना आवेदन प्रस्तुत किया तथा आवेदन करने पर मुझे इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि आज मैं डेढ़ साल से इस कार्य में सन्नद्ध हूं। इस पर प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपको कितनी धनराशि मिली इस पर भूदेव सिंह ने बताया कि एक लाख 76 हजार। प्रधानमंत्री ने भूदेव सिंह से पूछा कि इससे आपकी आमद कितनी बढ़ी है। इस पर भूदेव ने बताया कि पहले से दोगुना लाभ मुझे प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि छह बीघा में मेरा मत्स्य पालन का तालाब है तथा जब से मैं मछली पालन के व्यवसाय में लगा हूं, मुझे काफी लाभ मिला है। उन्होंने पहले तथा वर्तमान की तुलना करते हुये बताया कि पहले छह बीघा में, मैं गन्ना व गेहूं की खेती करता था तो मुझे केवल 60 हजार रूपये प्राप्त होते थे। उन्होंने कहा कि मत्स्य व्यवसाय से जुड़ने पर मेरी आमदनी में काफी वृद्धि हुई है। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूदेव द्वारा योजना का लाभ लेने की प्रशंसा करते हुये कहा कि आप इतनी मेननत करके खेती कर रहे हैं और साथ ही परिवर्तन लाकर आधुनिकता की ओर बढ़ते हुये, मार्केट की समझ के साथ और सरकारी योजनाओं का अध्ययन करके, उन योजनाओं का कैसे लाभ मिले, इसे ध्यान में रखते हुये, गन्ना व गेहूं के साथ ही मछली पालन की ओर अग्रसर हुये हैं। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुये कहा कि आप खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन, मौन पालन आदि व्यवसाय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन व्यवसायों व अन्य से उतनी ही जमीन में हमारी आय काफी बढ़ सकती है, जिससे किसानों का लाभान्वित होना स्वाभाविक है।  उन्होंने कहा कि किसान भाई शहद का ज्यादा से ज्यादा कारोबार बढ़ायें। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कई ऐसे व्यवसाय हो सकते हैं, जिनसे हम अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।
पूर्व शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड तथा सांसद हरिद्वार ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है, उसी के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारण्टी की गाड़ी यहां पहुंची है। उन्होंने विकास का जिक्र करते हुये कहा कि हरिद्वार में 16 हजार लखपति दीदी बन चुकी हैं, दस लाख ग्यारह हजार लोगों के जन धन के खाते खोले जा चुके हैं, जिसमें 400 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जमा हुये हैं, एक लाख 12 हजार को उज्ज्वला गैस का फायदा हुआ है, दो लाख पचपन हजार लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ लाखों लोग ले रहे हैं, किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 323 करोड़ रूपये सीधे किसानों के खाते में परिवर्तित हुआ है, किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है, लगभग 100 करोड़ रूपये से अधिक हमारी सरकार द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं में खर्च किये गये हैं। 
सांसद हरिद्वार ने पीएम विश्वकर्मा योजना का जिक्र करते हुये कहा कि इसके अन्तर्गत 18 योजनायें चलाई जा रही हैं, जिसके अन्तर्गत कोई भी हाथ खाली नहीं रहेगा तथा हर हाथ को काम मिलेगा। सांसद हरिद्वार ने कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प की शपथ भी उपस्थित जन-समूह को दिलाई। कार्यक्रम में सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी आदि ने विभिन्न योजनाओं-उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री किट योजना आदि के लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा गैस कनेक्शन आदि भेंट किये। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत लाठरदेवाहूण को सम्मानित भी किया गया।
सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय लाठरदेवाहूण के बच्चों को खेलों के क्षेत्र में तीसरी बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया तथा विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा जो प्रदर्शनी लगायी गयी थी, उसका दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा उन्होंने बच्चों द्वारा बनाये गये उत्पादों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आंगनबाड़ी परिसर लाठरदेवाहूण में ग्राम विकास विभाग, पशुपालन, प्रेरणाा बहुद्देशीय सहकारी समिति, कृषि, मत्स्य, कृभको आदि विभागों के जानकारीपरक स्टॉल भी लगाये गये थे।
इस अवसर पर सचिव उर्वरक भारत सरकार, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, श्याम बीर सैनी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा जिला संयोजक मोहित वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एएसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल, पीडी केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान, एनआईसी से यशपाल, बीडीओ नारसन, ग्राम प्रधान, चौधरी कुलवीर सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी, अधिकारी,  जन-समूह तथा लाभार्थीगण उपस्थित थे।


Previous Post

डीजीपी अभिनव कुमार ने की फायर सर्विस के कार्यों की समीक्षा, जनपदों में औद्योगिक इकाई सहित अन्य भवनों का आकस्मिक निरीक्षण कर उनका फायर सेफ्टी ऑडिट करने सहित दिए निर्देश

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान: भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
राज्य

स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान: भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा

September 2, 2026
देहरादून शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदो को श्रद्धांजली
राज्य

देहरादून शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदो को श्रद्धांजली

September 2, 2026
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन
राज्य

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन

August 25, 2026
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी
राज्य

उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी

August 17, 2026
उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री
राज्य

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री

August 12, 2026
सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद
राज्य

सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

August 8, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In