लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी चुनावी रण में उतरने वाले हैं। 13 तारीख को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करेंगी। उनका कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिल गया है। कांग्रेस दोनों लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी की जनसभा को सफल बनाने में जुट गई है। कांग्रेस का दावा है कि प्रियंका गांधी की जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता पहुंचेगी।