उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार करेंगे। आज CM 12:00 बजे जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह जम्मू कश्मीर का दूसरा दौर है। जहां वह विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री की जम्मू कश्मीर में आज दो जनसभाएं होंगी। भाजपा प्रत्याशी जीवनलाल के पक्ष में पहली जनसभा मंजिरी पार्क बानी,जम्मू कश्मीर में होगी। जबकि दूसरी जन सभा दोपहर 2 बजे छिंज मैदान मछेड़ी, जम्मू कश्मीर में होगी














