सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने अपने व्यक्तिगत हित के लिए जम्मू कश्मीर को आतंकवाद की आग में झोंका।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बसंतपुर (बसोहली), जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां हर स्थान में देवों का वास है। उन्होंने कहा बसोहली क्षेत्र भी मंदिरो के स्थान के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह जी को अपना समर्थन देकर अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है एवं कमल के फूल पर वोट देकर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनानी है ताकि जम्मू में सुख शांति और समृद्धि का संचार हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा है। हर बड़ी घटना में आज विश्व को भारत के रुख का इंतजार रहता है। बीते 10 वर्षो में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, आधुनिकता के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री जी ने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। धारा 370 समाप्त होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जो अपने आप में ऐतिहासिक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस की सच्चाई जान चुके हैं। जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार, परिवावाद, अलगाववाद को बढावा देने वाली पार्टियों को सत्ता में नहीं लाने वाले हैं, इन्हे जड़ से उखाड़ कर फेंकने वाले है। उन्होने कहा कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो लोग जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से वार्ता करने की बात कहते है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के घोषणा पत्र का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के रहते हुए विपक्ष का कोई भी देश विरोधी षड्यंत्र काम नही आएगा।
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225