मुख्यमंत्री की पाठशाला में छात्रों से हुआ संवाद
शिक्षा

मुख्यमंत्री की पाठशाला में छात्रों से हुआ संवाद

August 10, 2026
एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं की अभद्रता लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: सुरेश भट्ट
राजनीति

एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं की अभद्रता लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: सुरेश भट्ट

August 9, 2026
सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद
राज्य

सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

August 8, 2026
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश
धर्म

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

August 7, 2026
दिसंबर से पहले ढाई हजार से अधिक पदों के लिए भरे जाएंगे फार्म
सरकार

दिसंबर से पहले ढाई हजार से अधिक पदों के लिए भरे जाएंगे फार्म

August 6, 2026
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन : रेखा आर्या
सरकार

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन : रेखा आर्या

August 6, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Tuesday, August 11, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home Blog

जय बाबा केदार के जयघोष के साथ ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।

Ganga Khabar by Ganga Khabar
November 3, 2024
in Blog, सनातन
जय बाबा केदार के जयघोष के साथ ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।
11
VIEWS

  • श्री केदारनाथ मंदिर को भब्य रूप से फूलो से सजाया गया।
  • अभूतपूर्व रही श्री केदारनाथ धाम यात्रा : अजेंद्र

केदारनाथ / रूद्रप्रयाग 3 नवंबर।

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। ऊं नम् शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को दीपावली के दिन से ही भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था ।

रविवार प्रातः पांच बजे से बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। बीकेटीसी के आचार्य, वेदपाठियों, पुजारीगणों ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की समाधि पूजा की। स्वयंभू शिवलिंग को भस्म, स्थानीय पुष्पों बेल पत्र आदि से समाधि रूप दिया गया। प्रातः 08:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर से बाहर लाया गया इसके बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ने अपने पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान किया। हजारों श्रद्धालु बाबा की पंचमुखी डोली के साथ पैदल ही रवाना हुए। श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह भंडारे आयोजित किये गये थे। आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास बर्फ होने से सर्द बयारें भी चलती रही लेकिन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।

कपाट बंद होने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि इस यात्राकाल में रिकार्ड साढ़े 16 लाख से अधिक तीर्थ यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज भव्य व दिव्य केदारपुरी का पुनर्निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम यात्रा का सफल संचालन हुआ। उन्होंने सफल यात्रा संचालन के लिए बीकेटीसी के कार्मिकों, पुलिस – प्रशासन, यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी आदि का आभार जताया।

Previous Post

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सराहनीय प्रयास,ISBT को किया जगमग

Next Post

मुक्केबाज दीपाली थापा ने CM धामी से की मुलाकात,दुबई में एशियन बॉक्सिंग में जीता है गोल्ड

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
Blog

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

June 5, 2026
उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र
सनातन

उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र

May 5, 2026
मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
सनातन

मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

March 24, 2026
सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे
Blog

सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे

February 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित दिग्गज नेताओं से मिले बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती
सनातन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित दिग्गज नेताओं से मिले बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती

June 2, 2025
भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज
सनातन

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज

May 27, 2025
Next Post
मुक्केबाज दीपाली थापा ने CM धामी से की मुलाकात,दुबई में एशियन बॉक्सिंग में जीता है गोल्ड

मुक्केबाज दीपाली थापा ने CM धामी से की मुलाकात,दुबई में एशियन बॉक्सिंग में जीता है गोल्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In