प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश के प्रसिद्ध व्यापारी आनंद स्वरूप गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि आनंद स्वरूप गुप्ता का व्यापारिक अनुभव एवं संगठन के प्रति समर्पण प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। उनकी नियुक्ति से संगठन को व्यापारियों के हित में और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा।

नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन के विस्तार हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।












