मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के “संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024” के अंतर्गत उत्तराखण्ड भाजपा के प्रथम सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया।
सीएम ने पार्टी नेताओं से आग्रह है कि टोल-फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर बीजेपी की सास्यता ले। इसके अलावा नमो ऐप के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा के सदस्य बनें।
इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज,गणेश जोशी समेत कई विधायक और भाजपा नेता मौजूद रहे।














