काशीपुर :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि सदस्यता के नवीकरण के साथ शुरू हुआ भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक जारी है। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर पहुंच कर पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया।
मंत्री रेखा आर्य ने काशीपुर जिले में सदस्यता अभियान को लॉन्च किया और काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा की नवीनीकृत सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर करोड़ों लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।














