देहरादून में MDDA द्वारा सौंदर्य करण और लाइट की व्यवस्था की जा रही है। शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए MDDA के द्वारा कई जगह सौंदर्य करण के काम किए गए हैं। अब लाइट की व्यवस्था के लिए MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर आईएसबीटी परिसर में चार स्थानों पर हाई मास लाइट लगाई गई है।

जिससे परिसर में जैसे पार्किंग,वॉल्वो पार्किंग, फुट पाथ में प्रकाश की समुचित ब्यवस्था की जा चुकी है और साथ ही प्लेटफार्म पर भी नई लाइट्स स्थापित की जा चुकी है। जिसमें पार्किंग,वॉल्वो पार्किंग, फुट पाथ ISBT परिसर में प्रकाश की समुचित ब्यवस्था की जा चुकी है। साथ ही प्लेटफार्म पर भी नई लाइट्स स्थापित की जा चुकी है। MDDA उपाध्यक्ष का यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।















