https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस
क्राइम

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

March 2, 2026
अमित शाह के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक
सरकार

अमित शाह के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

March 2, 2026
सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे
राज्य

सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे

February 27, 2026
सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे
Blog

सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे

February 27, 2026
गढ़वाल के राठ पैठाणी क्षेत्र से आये होल्यारों की टोली का अपने आवास पर स्वागत किया
अन्य

गढ़वाल के राठ पैठाणी क्षेत्र से आये होल्यारों की टोली का अपने आवास पर स्वागत किया

February 27, 2026
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा
शासन -प्रशासन

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा

February 26, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Monday, March 2, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home क्राइम

एसएसपी दून के शानदार नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और सफलता

GangaKhabar by GangaKhabar
January 8, 2026
in क्राइम
एसएसपी दून के शानदार नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और सफलता
5
VIEWS

 

जम्मू- कश्मीर का अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्त सहित 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई करीब 18 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद

गिरफ्तार दोनो अभियुक्त कारपेंटर का करते है काम, काम के बहाने अलग- अलग जगहों पर घूमकर बंद घरों की रैकी कर देते है घटनाओ को अंजाम

गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त जनपद पौड़ी का है गैंगस्टर

अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ पूर्व में भी उत्तराखंड के कई जनपदों व अन्य राज्यो में दिया है चोरी की घटनाओं को अंजाम

दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध अलग- अलग राज्यो में आपराधिक घटनाओं के लगभग 01 दर्जन अभियोग है पंजीकृत

कोतवाली नगर

दिनांक 06-01-2026 को गोपाल कृष्ण अग्रवाल पुत्र स्व० प्यारे लाल निवासी 26 डी चन्दरनगर कोतवाली नगर जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से लाखो रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली गई है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर मे मु0अ0सं0- 06/26 धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260108-WA0001.mp4

साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों व कोर्ट की तारीखों में आये अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 07-01-26 की रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मद्रासी कालोनी के निकट रेलवे लाइन के पास से 02 अभियुक्तों 01: जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन पुत्र मौहम्मद रमजान भटट तथा 02: फरीद पुत्र गुलाम कादिर को उक्त घटना में चोरी की गई ज्वैलरी तथा घटना में प्रयुक्त औजारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं तथा कारपेंटर का काम करते हैं। लकडी चिरान के बहाने वे अलग अलग राज्यो मे घूमते हुए बंद घरों को चिन्हित कर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते हैं।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा पूर्व में उत्तराखण्ड के टिहरी, चमोली ,पौडी, रुद्रप्रयाग व देहरादून के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर ,पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। गिरफ्तार अभियुक्त जावेद जनपद पौड़ी का गैंगस्टर है।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा करीब डेढ माह पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र में भी एक अन्य चोरी की घटना कों अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिसमें माल बरामदगी हेतु अभियुक्तों का मां0 न्याया0 से पीसीआर लिया जायेगा।

अभियुक्त का नाम पत्ता-

1- जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन पुत्र मौहम्मद रमजान भटट निवासी ग्राम जुडेगा तहसील गुंडोग जिला डोडा, जम्मू कश्मीर, उम्र 38 वर्ष
2- फरीद पुत्र गुलाम कादिर भट्ट निवासी उपरोक्त, उम्र-35 वर्ष

बरामद माल का विवरण-

1- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व मूर्तिया ( अनुमानित मूल्य 18 लाख रुपये )
2- आलानकब – 01

आपराधिक इतिहास :-

1- अभियुक्त जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन पुत्र मोहम्मद रमजान भटट

(1)- मु0अ0सं0- 40/2020 धारा 380,411,452,454 भादवि, थाना चमोली
(2)- मु0अ0सं0- 55/2020 धारा 380/411 भादवि, थाना- श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल,
(3)- मु0अ0सं0- 75/2020 धारा 380/411 भादवि, थाना श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल,
(4)- मु0अ0सं0- 02/2020 धारा 380/454 भादवि, कोतवाली रूद्रप्रयाग
(5)- मु0अ0सं0- 18/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल,
(6)- मु0अ0सं0- 60/2024 धारा 380,120बी, 457 भादवि, थाना सदर मण्डी, हिमांचल प्रदेश
(7)- मु0अ0सं0- 284/2020 धारा 8/15/25 एनडीपीएस एक्ट, थाना- जम्मू- कश्मीर
(8)- मु0अ0सं0 235/2010 धारा 454/380 भादवि, चालानी थाना – साम्बा , जम्मू- कश्मीर
(9)- मु0अ0सं0- 104/2024 धारा 305,331(3) बीएनएस, थाना शिमला सदर, हिमांचल
(10)- मु0अ0सं0 331/25 धारा 305(ए) बीएनएस, कोतवाली नगर देहरादून
(11)- मु0अ0सं0 06/26 धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, देहरादून

2- अभियुक्त फरीद पुत्र गुलाम कादिर भट्ट

(1)- मु0अ0सं0- 14/2013 धारा 120बी, 201,380,411, 414 भादवि, थाना रामबन्द, ऊधमपुर जम्मू- कश्मीर
(2)- मु0अ0सं0- 331/25 धारा 305(ए) बीएनएस , थाना कोतवाली नगर, देहरादून
(3)-मु0अ0सं0- 06/26 धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, देहरादून

पुलिस टीम:-

1- निरीक्षक प्रदीप पंत, प्रभारी कोतवाली नगर
2- व0उ0नि0 मनमोहन सिह नेगी, कोतवाली नगर
3- उ0नि0 जयवीर सिह, चौकी प्रभारी लक्खीबाग
4- म0उ0नि0 नीमा
5-उ0नि0 देवेन्द्र सिह पंवार
6-उ0नि0 अमित कुमार
7- का0 लोकेन्द्र उनियाल
8- का0 नरेन्द्र रावत
9- का0 विनोद
10-का0 महेश पुरी
11- का0 संदीप कुमार
12- का0 हारून
13- का0 रोशन
14- हे0का0 जगदीश
15- हे0का0 किरन ( एसओजी )
16- का0 आशीष कुमार ( एसओजी )

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में एमडीडीए की बड़ी पहल, स्कूलों में बनेंगे आधुनिक खेल कोर्ट

Next Post

गैरसैंण में शीघ्र खुलेगा केन्द्रीय विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस
क्राइम

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

March 2, 2026
एसएसपी देहरादून ने सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल
क्राइम

एसएसपी देहरादून ने सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल

February 24, 2026
एसएसपी दून की कारगर रणनीति से पस्त होते अपराधियों के हौसले
क्राइम

एसएसपी दून की कारगर रणनीति से पस्त होते अपराधियों के हौसले

February 20, 2026
एसएसपी दून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस ने सुलझाई गुमशुदा व्यक्ति की हत्या की गुत्थी
क्राइम

एसएसपी दून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस ने सुलझाई गुमशुदा व्यक्ति की हत्या की गुत्थी

February 17, 2026
देहरादून की तिब्बती मार्केट हत्याकांड में दून पुलिस का बड़ा एक्शन, शूटर और उसका साथी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
क्राइम

देहरादून की तिब्बती मार्केट हत्याकांड में दून पुलिस का बड़ा एक्शन, शूटर और उसका साथी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

February 12, 2026
सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
क्राइम

सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा

February 8, 2026
Next Post
गैरसैंण में शीघ्र खुलेगा केन्द्रीय विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

गैरसैंण में शीघ्र खुलेगा केन्द्रीय विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In