एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
अन्य

एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

September 5, 2026
राहुल गांधी की गिरफ्तारी की तो पूरे देश में जनता सड़कों पर होगी – सूर्यकांत धस्माना
राजनीति

राहुल गांधी की गिरफ्तारी की तो पूरे देश में जनता सड़कों पर होगी – सूर्यकांत धस्माना

September 4, 2026
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
सरकार

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

September 4, 2026
सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
अन्य

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

September 3, 2026
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए : मुख्यमंत्री
सरकार

नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए : मुख्यमंत्री

September 3, 2026
स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान: भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
राज्य

स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान: भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा

September 2, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Tuesday, September 8, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

जनपद में विभिन्न विकास कार्यों, निर्माण कार्यों और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें – सचिव

Ganga Khabar by Ganga Khabar
December 29, 2023
in राज्य
जनपद में विभिन्न विकास कार्यों, निर्माण कार्यों और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें – सचिव
10
VIEWS
 
कोटद्वार । सचिव सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास विभाग उत्तराखंड शासन डॉ. बीवी आरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में नगर निगम ऑडिटोरियम कोटद्वार में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ भारत सरकार, राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम, महत्वपूर्ण योजनाओं और जनपद के महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक की शुरुआत जनपद के महत्वपूर्ण परियोजनाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों और उपलब्धियों से हुई। जिसमें सचिव ने सभी विभागों से शासन स्तर से अनुमोदित किए जाने वाले और संज्ञान में लाये जाने वाले बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों  से जानकारी ली।
संबंधित विभागीय अधिकारों ने कोटद्वार में एसटीपी प्रोजेक्ट, श्रीनगर में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पौड़ी शहर में सीवरेज लाइन स्थापना, कोटद्वार में मालन नदी पर पुल निर्माण, यमकेश्वर के सिंगटाली स्थल पर मोटर सेतु निर्माण, देवप्रयाग-व्यासघाट- बिलखेत- सतपुली मोटर मार्ग, सतपुली झील हेतु फंड की व्यवस्था, ल्वाली झील के द्वितीय चरण का कार्य, ब्यासघाट के विकास का मास्टर प्लान, पौड़ी में माउंटेन म्यूजियम एवं तारामंडल निर्माण, पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हेरिटेज भवन के रूप में संरक्षित करने आदि जनपद के मुख्य प्रोजेक्ट  और मुद्दों से सचिव को अवगत कराते हुए शासन स्तर पर इस संबंध में आवश्यक अनुमोदन कराने के संबंध में तथा वर्तमान प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में पेयजल निगम ने अवगत कराया कि पेयजल की पुरानी योजनाओं के सुधारीकरण और मरम्मत में आवश्यकता के अनुरूप वित्तीय धनराशि और प्लंबर बढ़ाये जाए। शहरी क्षेत्र में बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या बढ़ाने को कहा तथा लड़कियों के विवाह अनुदान के वर्ष 2017 से भुगतान हेतु छूटे गए पात्र लोगों के आवेदनों के भुगतान हेतु धनराशि उपलब्ध करवाने की बात कही। समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न पेंशन के मानक में 4 हजार रूपये के आय प्रमाण पत्र की सीमा को 6 से 8 हजार करने की मांग की, ताकि सामाजिक कल्याण की अनेक योजनाओं का अधिक जनमानस को लाभ मिल सके। लोक निर्माण विभाग ने कहा कि विभिन्न सड़क मार्ग की मरम्मत करवाने में गैंगमैन, लेबर की अधिक आवश्यकता हो रही है तथा गैंगमैन की संख्या बढ़ाई जाए। संबंधित विभाग ने मालन नदी पर शीघ्रता से पुल निर्माण हेतु शासन स्तर से आवश्यक अनुमोदन अपेक्षित है ताकि शीघ्रता से पुल निर्माण कार्य पूर्ण हो सके।
जनपद से संबंधित उपलब्धियां को बताते हुए जिला विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि 20 सूत्रीय और 30 सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद की राज्य स्तर पर तीसरी रैंक है। जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 99.7 प्रतिशत एफएचटी ( घर जल संयोजन) किया जा चुका है तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनपद की पहली रैंक है । सचिव द्वारा जनपद स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन  की प्रशंसा की गई । इस दौरान सचिव ने सभी विभागीय अधिकारियों को विभिन्न निर्माण कार्य की गति को बढ़ाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए । इस दौरान बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार राय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधीक्षण अभियंता लोनिवि पीएस बृजवाल, पेयजल मो. मीशम, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी  राम सलोने सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर की प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना

Next Post

पहाड़ो की रानी मसूरी में आयोजित विन्टरलाईन कार्निवाल में पहाड़ी गानों पर जमकर थिरके पर्यटक, डीएम सोनिका ने आयोजित कार्यक्रमो का लिया जायजा

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान: भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
राज्य

स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान: भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा

September 2, 2026
देहरादून शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदो को श्रद्धांजली
राज्य

देहरादून शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदो को श्रद्धांजली

September 2, 2026
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन
राज्य

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन

August 25, 2026
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी
राज्य

उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी

August 17, 2026
उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री
राज्य

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री

August 12, 2026
सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद
राज्य

सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

August 8, 2026
Next Post
पहाड़ो की रानी मसूरी में आयोजित विन्टरलाईन कार्निवाल में पहाड़ी गानों पर जमकर थिरके पर्यटक, डीएम सोनिका ने आयोजित कार्यक्रमो का लिया जायजा

पहाड़ो की रानी मसूरी में आयोजित विन्टरलाईन कार्निवाल में पहाड़ी गानों पर जमकर थिरके पर्यटक, डीएम सोनिका ने आयोजित कार्यक्रमो का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In