https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
दीपावली पर राज्यपाल को शुभकामनाएं देने पहुंचे सांसद, मंत्री और कई विधायक
अन्य

दीपावली पर राज्यपाल को शुभकामनाएं देने पहुंचे सांसद, मंत्री और कई विधायक

October 20, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली
सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली

October 20, 2025
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ
सरकार

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

October 17, 2025
राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपने खिलाफ चल रही भ्रामक खबरों को लेकर अपनाया सख्त रुख
शासन -प्रशासन

राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपने खिलाफ चल रही भ्रामक खबरों को लेकर अपनाया सख्त रुख

October 17, 2025
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना पर एमडीडीए की समीक्षा बैठक, 3 नवंबर से भू-खंड आवंटन व नकद प्रतिकर कार्य प्रारंभ
शासन -प्रशासन

आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना पर एमडीडीए की समीक्षा बैठक, 3 नवंबर से भू-खंड आवंटन व नकद प्रतिकर कार्य प्रारंभ

October 15, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला पंचायत सभागार, चंपावत में प्रबुद्ध नागरिकों एवं वरिष्ठजनों के साथ संवाद किया
सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला पंचायत सभागार, चंपावत में प्रबुद्ध नागरिकों एवं वरिष्ठजनों के साथ संवाद किया

October 15, 2025

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Monday, October 20, 2025
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

हिंदुत्व ही है भारत का स्व, भविष्य में भारत करेगा विश्व का नेतृत्व – रामलाल

GangaKhabar by GangaKhabar
December 15, 2023
in राज्य
हिंदुत्व ही है भारत का स्व, भविष्य में भारत करेगा विश्व का नेतृत्व – रामलाल
0
VIEWS

ग्रेटर नोएडा। हिंदुत्व ही है भारत का ‘स्व’ है। हिन्दुत्व ही भारत राष्ट्र का प्रतीक है, हिन्दुत्व ही संस्कृति एवं धर्म है। यह विचार प्रेरणा शोध संस्थान न्यास, नोएडा/ मेरठ प्रांत प्रचार विभाग एवं जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रेरणा मीडिया विमर्श-2023 के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने व्यक्त किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि भारत को समझने के लिए पहले भारत को पढ़ने की जरूरत है। दुनिया को पढ़कर भारत को नही समझा जा सकता। भारत को पढ़ कर ही स्व को समझा जा सकता है। स्व का अर्थ राष्ट्र है। राष्ट्र धर्म है। स्व को समझे बिना भारत को समझना संभव नहीं है। भारत की सोच एक है, भारत की संस्कृति एक है। उत्तर से दक्षिण हम एक है, भारत के लिए पूरी दुनिया एक परिवार है। हिन्दुत्व का अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा है कि हिन्दुत्व का अर्थ है सबका कल्याण। हिन्दुत्व में विश्व कल्याण की बात है। भारत सबके सुख और कल्याण की बात करता है, इसलिए वह संकुचित नही हो सकता। विवेकानंद जी का उदाहरण देते हुए उन्होंने  कहा कि हम केवल टॉलरेंस वाले नहीं हैं, वरन हम लोगों को अपनाते भी हैं और सम्मान भी देते हैं। आने वाले समय में भारत जरूर संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा। इसके विपरीत कुछ लोग भारत के बारे में एक नकारात्मक विमर्श गढ़ते हैं। तथा वे न केवल भारत बल्कि भारत को आगे बढ़ाने वाले लोगों के बारे में नकारात्मक प्रचार करते हैं। हमारा दायित्व ऐसे लोगों को स्व के आधार पर भारत के सही इतिहास का बोध कराना है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मनोज तिवारी  ने कहा कि यह सही समय है जब हम स्व का बोध कर भी सकते हैं और दूसरों को भी करा सकते हैं। जबकि हमारे देश में कुछ लोग ऐसे है जिनका काम ही देश की आलोचना करना । देश की आलोचना करना उनके लिए फैशन बन गया है। वे यह इसलिए कर रहे हैं क्योंकि स्व का आत्मबोध नहीं है। ऐसे लोगों को स्व का बोध कराने में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान है। हम सबको इस का उपयोग करना चाहिए। शिक्षण संस्थानों में स्व बोध आधारित शिक्षा होनी चाहिए। इससे भारतीय स्व बोध का राष्ट्रीय जागरण मूर्त रूप लेगा।

समारोह के अतिथि एवं पत्रकार नरेंद्र भदौरिया ने कहा कि भारत आदि सनातन संस्कृति को मानने वाला देश है, यह सहिष्णुता और अनेकता में एकता को मानने वाल राष्ट्र है। कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेन्द्र तनेजा ने आरएसएस के उन लाखों लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपने जीवन में सुख सुविधाओं की चिंता किए बगैर स्व को प्रतिस्थापित करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया।

आज के कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान साहित्य उत्सव और प्रदर्शनी का भी अनावरण हुआ। कार्यक्रम में जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की डीन वंदना पांडे, प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्ष प्रीति दादू, दूरदर्शन के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक अग्रवाल के साथ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से आए मीडिया शिक्षक एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख कृपाशंकर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रचार प्रमुख पदम सिंह, प्रीतम जी (समन्वयक, सह प्रचार प्रमुख, मेरठ प्रान्त), विभाग प्रचारक कृष्णा, प्रेरणा विमर्श के संयोजक प्रोफेसर विशेष गुप्ता, प्रीति दादू (प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्ष), डॉ. विश्वास त्रिपाठी रजिस्ट्रार गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा, प्रेरणा विमर्श-2023 की सचिव मोनिका चौहान सहित मेरठ प्रांत के अलग-अलग विभागों से आए गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीना सिंह एवं प्रियंका सिंह ने किया। समारोह का शुभारंभ वैदिक मंगलचरण से हुआ।

प्रेरणा मीडिया विमर्श-2023 प्रदर्शनी

तीन दिन तक चलने वाले प्रेरणा विमर्श-2023 के पहले दिन प्रदर्शनी के माध्यम से ‘स्व’ भारत का आत्मबोध, उद्घाटित करने वाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, प्रौद्योगिकी, नारी सशक्तिकरण एवं पत्रकारिता  विरासत को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भविष्य के सशक्त भारत की दिशा को स्थापित करने का प्रयास भी किया गया। साहित्योत्सव के दौरान जागृति प्रकाशन, किताब घर, सुरुचि प्रकाशन, माधव प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन, प्रेरणा विचार पत्रिका, प्रेरणा प्रकाशन, दिन दयाल स्वदेशी केंद्र एवं लोकहित प्रकाशन ने हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रेरणा विचार पत्रिका का स्व भारत का आत्मबोध के विशेषांक का विमोचन हुआ। उक्त प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र है।





Previous Post

विकसित भारत संकल्प यात्रा में मौके पर समस्या का समाधान करें अधिकारी – सीडीओ प्रतीक जैन

Next Post

वीसी HRDA अंशुल सिंह की पहल लाई रंग, उदय एप के जरिए घर बैठे नक्शे पास करा रहे उपभोक्ता, सुशासन का सपना हुआ साकार, एचआरडीए ने घर जाकर बांटे नक्शे 

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम द्वारा संचालित वैक्यूम वेस्ट रोड स्वीपिंग मशीन का किया उद्घाटन
राज्य

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम द्वारा संचालित वैक्यूम वेस्ट रोड स्वीपिंग मशीन का किया उद्घाटन

September 26, 2025
चमोली के नंदा नगर में फटा बादल
राज्य

चमोली के नंदा नगर में फटा बादल

September 18, 2025
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 47 लाख खातों में ट्रांसफर
राज्य

वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 47 लाख खातों में ट्रांसफर

September 6, 2025
महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी सरकार – मुख्यमंत्री
राज्य

महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी सरकार – मुख्यमंत्री

September 4, 2025
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
राज्य

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

August 31, 2025
आपदा की घड़ी में रुद्रप्रयाग के साथ सौरभ बहुगुणा, स्थलीय निरीक्षण कर बोले– ‘हर परिवार को मिलेगी मदद
राज्य

आपदा की घड़ी में रुद्रप्रयाग के साथ सौरभ बहुगुणा, स्थलीय निरीक्षण कर बोले– ‘हर परिवार को मिलेगी मदद

August 30, 2025
Next Post
वीसी HRDA अंशुल सिंह की पहल लाई रंग, उदय एप के जरिए घर बैठे नक्शे पास करा रहे उपभोक्ता, सुशासन का सपना हुआ साकार, एचआरडीए ने घर जाकर बांटे नक्शे 

वीसी HRDA अंशुल सिंह की पहल लाई रंग, उदय एप के जरिए घर बैठे नक्शे पास करा रहे उपभोक्ता, सुशासन का सपना हुआ साकार, एचआरडीए ने घर जाकर बांटे नक्शे 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In