https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख़्त प्रहार, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में दो बड़े निर्माण सील
शासन -प्रशासन

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख़्त प्रहार, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में दो बड़े निर्माण सील

December 30, 2025
हर व्यक्ति का विकास सरकार की प्राथमिकता : रेखा आर्या
राज्य

हर व्यक्ति का विकास सरकार की प्राथमिकता : रेखा आर्या

December 30, 2025
पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया
अन्य

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 2025
मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई
सरकार

मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई

December 30, 2025
भारत सरकार के प्रगति पोर्टल की तर्ज पर प्रदेश में भी योजनाओं की होगी समीक्षा
शासन -प्रशासन

भारत सरकार के प्रगति पोर्टल की तर्ज पर प्रदेश में भी योजनाओं की होगी समीक्षा

December 29, 2025
गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन
सरकार

गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन

December 29, 2025

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Tuesday, December 30, 2025
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में नगर निगम हरिद्वार के कार्यों की समीक्षा के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए निर्देश

GangaKhabar by GangaKhabar
December 13, 2023
in राज्य
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में नगर निगम हरिद्वार के कार्यों की समीक्षा के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए निर्देश
1
VIEWS
 
हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल  की अध्यक्षता में बुधवार को मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) में नगर निगम हरिद्वार के कार्यों की समीक्षा के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में अधिकारियों ने वित्तीय प्रगति, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्म निर्भर निधि योजना, दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पथ प्रकाश व्यवस्था, निर्माण सम्बन्धी कार्य, सीएम हेल्प लाइन आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में सम्पूर्ण भारत व विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अस्थि विसर्जन तथा धार्मिक रीति-रिवाजों को सम्पन्न करने हेतु प्रतिदिन पधारते हैं। ऐसी स्थिति में इस क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिये इस क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण करने के साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाये। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि मायापुर स्थित नारायणी शिला में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों आदि को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने आते हैं, इसका भी सौन्दर्यीकरण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने बैठक में सुभाष घाट का जिक्र करते हुये कहा कि इसका भी सौन्दर्यीकरण किया जायेगा तथा यहां जितनी भी दुकानें हैं, उन्हें एकरूपता प्रदान करने के लिये, वे एक ही पैटर्न व रंग के होंगे।
बैठक में जिलाधिकारी को अधिकारियों ने नगर निगम हरिद्वार के आय-व्यय का  विवरण प्रस्तुत किया तो उन्होंने नगर निगम की आय बढ़ाने पर जोर देते हुये इस सम्बन्ध में एक कमेटी गठन के निर्देश दिये, जो निगम की आय बढ़ाने के सम्बन्ध में निरन्तर कार्य करेगी। जिलाधिकारी को बैठक में  नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम के वार्डों के हिसाब से गाड़ियों की संख्या कम है। इस पर जिलाधिकारी ने पारदर्शिता अपनाते हुये जेम के माध्यम से गाड़ियों की खरीद करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में सफाई-व्यवस्था हेतु कार्मिकों की कमी पर भी चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानकानुसार सफाई कार्मिकों की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में सराय में बन रहे गौशाला के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि 500 गायों की क्षमता वाले इस गौशाला के निर्माण हेतु टेण्डर आमन्त्रित कर लिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों  को निर्देश दिये कि गौशाला का निर्माण जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सभी सड़कों को यथाशीघ्र गड्ढामुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये तथा सभी घाटों व शहर की साफ-सफाई दिन में करने के साथ रात्रि में भी की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि इसके परिणाम जल्दी ही दिखाई देने चाहिये। बैठक में रैन बसेरा तथा नगर निगम द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को दिशा-निदेश दिये। इस अवसर पर नगर निगम हरिद्वार के सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 
 





Previous Post

राष्ट्रीय फलक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धमक, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ से मिला न्योता

Next Post

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की एक बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

हर व्यक्ति का विकास सरकार की प्राथमिकता : रेखा आर्या
राज्य

हर व्यक्ति का विकास सरकार की प्राथमिकता : रेखा आर्या

December 30, 2025
सीएम धामी ने देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
राज्य

सीएम धामी ने देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

December 19, 2025
आंगनबाड़ी को सेवानिवृत्ति पर अब मिलेंगे एक लाख : रेखा आर्या
राज्य

आंगनबाड़ी को सेवानिवृत्ति पर अब मिलेंगे एक लाख : रेखा आर्या

December 15, 2025
ऑनलाइन होगी राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया : रेखा आर्या
राज्य

ऑनलाइन होगी राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया : रेखा आर्या

December 9, 2025
खैरना में SDRF का संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन — खाई से युवक का शव बरामद
राज्य

खैरना में SDRF का संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन — खाई से युवक का शव बरामद

December 9, 2025
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह लोक भवन में परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की
राज्य

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह लोक भवन में परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की

December 5, 2025
Next Post
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की एक बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की एक बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In