उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं का दिल्ली दौर जारी है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली पहुंच गए हैं गुरुवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी।
इसके साथ ही उनकी मुलाकात सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और अनिल बलूनी से भी हुई थी। जिसके बाद उत्तराखंड में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई थी।
लेकिन आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली पहुंचने के बाद यह चर्चाएं और तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात की उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन महामंत्री अजय कुमार भी थे