https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
सरकार

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

February 3, 2026
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान,  उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
पर्यटन

धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

February 3, 2026
हाउस आफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा 3.7 करोड़ के पार पहुंचा
सरकार

हाउस आफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा 3.7 करोड़ के पार पहुंचा

February 2, 2026
मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ
रोजगार

मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ

February 2, 2026
माघ पूर्णिमा पर उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की तैयारी, गीता धामी ने विधि-विधान से किया पूजन
धर्म

माघ पूर्णिमा पर उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की तैयारी, गीता धामी ने विधि-विधान से किया पूजन

February 1, 2026
शीतकालीन यात्राः आस्था के पथ पर नया अध्याय
राज्य

शीतकालीन यात्राः आस्था के पथ पर नया अध्याय

January 31, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Wednesday, February 4, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home शासन -प्रशासन

कर्मचारी हितों पर सरकार से सकारात्मक संवाद, नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल 

GangaKhabar by GangaKhabar
December 20, 2025
in शासन -प्रशासन
कर्मचारी हितों पर सरकार से सकारात्मक संवाद, नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल 
5
VIEWS

 

राज्य निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर हाई पावर कमेटी से शीघ्र निर्णय का आश्वासन

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय देहरादून में सचिव, मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट कर राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

यह बैठक दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर सचिव के कक्ष में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालिक कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा भविष्य की सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सचिव ने अवगत कराया कि वर्ष 2018 में हुए संशोधन से संबंधित विषयों के समाधान हेतु एक हाई पावर कमेटी का गठन किया जा चुका है, जो राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कमेटी की संस्तुतियों के आधार पर शीघ्र निर्णय लेते हुए निगमों के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे।

बैठक में उत्तराखण्ड परिवहन निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के साथ-साथ विशेष श्रेणी के चालक, परिचालक एवं तकनीकी कर्मचारियों को भी नियमितीकरण नियमावली में सम्मिलित किए जाने का विषय प्रमुखता से उठाया गया।

इस पर सचिव ने प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया कि यह प्रस्ताव भी हाई पावर कमेटी के विचाराधीन है तथा इस संबंध में लगभग एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेकर आदेश जारी किए जाने का आश्वासन दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी का बयान
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी ने कहा कि सचिव, मुख्यमंत्री के साथ हुई यह बैठक राज्य निगम कर्मचारियों के लिए अत्यंत सकारात्मक और आश्वस्त करने वाली रही है।

वर्षों से संविदा, दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी सीमित सुविधाओं में भी पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं। हाई पावर कमेटी के माध्यम से नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ना कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम है। महासंघ को पूर्ण विश्वास है कि सरकार शीघ्र निर्णय लेकर कर्मचारियों को स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

प्रदेश महामंत्री नन्द लाल जोशी का बयान
प्रदेश महामंत्री नन्द लाल जोशी ने कहा कि महासंघ लगातार लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से कर्मचारियों की समस्याएं सरकार के समक्ष रखता आ रहा है।

सचिव द्वारा दिया गया आश्वासन सकारात्मक संकेत है। यदि तय समय सीमा में निर्णय होते हैं, तो यह राज्य निगम कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

 

Previous Post

मुख्यमंत्री ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विकासखंडों और जिलों को किया सम्मानित

Next Post

देहरादून शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
शासन -प्रशासन

यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

January 13, 2026
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख़्त प्रहार, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में दो बड़े निर्माण सील
शासन -प्रशासन

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख़्त प्रहार, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में दो बड़े निर्माण सील

December 30, 2025
भारत सरकार के प्रगति पोर्टल की तर्ज पर प्रदेश में भी योजनाओं की होगी समीक्षा
शासन -प्रशासन

भारत सरकार के प्रगति पोर्टल की तर्ज पर प्रदेश में भी योजनाओं की होगी समीक्षा

December 29, 2025
स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान
शासन -प्रशासन

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

December 15, 2025
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
शासन -प्रशासन

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

December 12, 2025
एमडीडीए ने लैंड बैंक बढ़ाने पर किया फोकस किया, आवासीय योजनाओं के विस्तार की है तैयारी
शासन -प्रशासन

एमडीडीए ने लैंड बैंक बढ़ाने पर किया फोकस किया, आवासीय योजनाओं के विस्तार की है तैयारी

November 18, 2025
Next Post
देहरादून शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई

देहरादून शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In