https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारम्भ
सरकार

पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारम्भ

March 14, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की  44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति
क्राइम

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

March 13, 2026
कुम्भ को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा
शासन -प्रशासन

कुम्भ को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

March 12, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की  44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति
सरकार

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की  44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति

March 12, 2026
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
सरकार

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

March 12, 2026
क्राइम

March 11, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Sunday, March 15, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

एएनएम के 385 पदों पर होगी भर्ती – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

GangaKhabar by GangaKhabar
December 13, 2023
in राज्य
एएनएम के 385 पदों पर होगी भर्ती – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
9.1k
VIEWS
 
देहरादून : स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एएनएम के रिक्त 385 पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इस संबंध में विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। बोर्ड द्वारा शीघ्र ही भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी की जायेगी। इसके अतिरिक्त लम्बे समय से रिक्त वार्ड ब्वाय के पदों को भरने हेतु विभागीय अधिकारियों को आउटसोर्स एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण शुल्क एकसमान रखने संबंधी प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दे दी जायेगी। इसके अलावा फार्मासिस्टों की सेवा नियमावली शीघ्र जारी कर दी जायेगी। 
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभाग के तहत लम्बित विभिन्न प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. रावत ने बताया कि विभाग के अंतर्गत एएनएम के रिक्त 385 पदों को शीघ्र भरने हेतु चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। बोर्ड द्वारा उक्त पदों के सापेक्ष विज्ञप्ति जारी कर वर्षवार मेरिट के आधार पर एएनएम की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी। जबकि इससे पूर्व विभाग द्वारा इसी वर्ष एएनएम के 824 पदों को पहले ही भरा जा चुका है।
विभागीय मंत्री ने बताया कि एएनएम के इतर विभाग में वर्षों से रिक्त वार्ड ब्वॉय के रिक्त पदों को भरने के लिये प्रक्रिया शुरू करते हुये आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने का निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं। एजेंसी का चयन होते ही प्रदेशभर के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में आवश्यकतानुसार वार्ड ब्वायों की तैनाती की जायेगी। सरकारी अस्पतालों में तैनात एमबीबीएस डॉक्टरों के पीजी कोर्स के दौरान आने वाले गैप को भरने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी इसके लिये भी विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण शुल्क में भारी असमानता को देखते हुये सभी अस्पतालों में समान शुल्क का निर्धारण किया जायेगा।
डॉ. रावत ने बताया कि राजकीय अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों की सेवा नियमावली शीघ्र जारी कर दी जायेगी इसके साथ ही फार्मेसी संघ की वर्षों से चली आ रही फार्मेसी अधिकारी पद नाम देने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की जायेगी। बैठक में उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद सुरेश भट्ट, विधायक रूद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, अपर सचिव स्वास्थ्य नमामि बंसल, आनंद श्रीवास्तव, अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. भागीरथी जंगपांगी, डॉ. मीतू शाह, डॉ. जे.एस. चुफाल, डॉ. अजीत जौहरी, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड एवं मेडिकल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

Previous Post

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने अधिकारियों को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियों को ससमय पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित

Next Post

सीडीओ झरना कमठान की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम
राज्य

प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

March 9, 2026
हरिद्वार: इंदु एन्क्लेव कॉलोनी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाई होली, फिल्मी गीतों पर जमकर थिरकी युवतियां
राज्य

हरिद्वार: इंदु एन्क्लेव कॉलोनी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाई होली, फिल्मी गीतों पर जमकर थिरकी युवतियां

March 6, 2026
सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे
राज्य

सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे

February 27, 2026
सहकारी मेलों में वितरित किया गया 21 करोड़ का ऋणः डाॅ. धन सिंह रावत
राज्य

सहकारी मेलों में वितरित किया गया 21 करोड़ का ऋणः डाॅ. धन सिंह रावत

February 25, 2026
2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका : रेखा आर्या
राज्य

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका : रेखा आर्या

February 23, 2026
गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के पहले चैप्टर का भव्य शुभारंभ, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया उद्घाटन
राज्य

गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के पहले चैप्टर का भव्य शुभारंभ, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया उद्घाटन

February 21, 2026
Next Post
सीडीओ झरना कमठान की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश

सीडीओ झरना कमठान की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In