शासन स्तर IAS 15 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से आवास, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से शहरी विकास और सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा से आपदा प्रबंधन विभाग का दायित्व हटा दिया गया है। आईएएस शैलेश बगौली को फिर गृह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है
इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है रणजीत सिंह से सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी लेकर विनोद कुमार सुमन को दी गई। रविनाथ रमन से सचिव तकनीकी का पदवार हटाकर रणजीत सिन्हा को दिया गया है। चंद्रेश यादव को सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है।


