सीमांत क्षेत्र विकास से संबंधित योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन**सीमांत क्षेत्रवासी है हमारे सीमा प्रहरी-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सांय गुंजी पहुंचे। जहा उन्होंने आयुक्त कुमांऊ, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और सेना, आई.टी.बी.पी. बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन साथ सीमांत क्षेत्र विकास से जुडे विषयों और पर चर्चा की।

इस दौरान सीएम ने सीमांत क्षेत्र विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारे सीमान्त क्षेत्रवासी भी हमारी सीमाओं के प्रहरी है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश देते हुये अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।