https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश
राज्य

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

July 2, 2026
उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी
सरकार

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी

July 1, 2026
SIR में मतदाता सूची के परिवेक्षण का कार्य करेंगे मंडलायुक्त
अन्य

SIR में मतदाता सूची के परिवेक्षण का कार्य करेंगे मंडलायुक्त

July 1, 2026
एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
अन्य

एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

July 1, 2026
 सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग
सरकार

 सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग

June 30, 2026
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार
सरकार

एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार

June 30, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Thursday, July 2, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

सरकार की ध्वजवाहक योजनाओं और कार्यक्रमों का जनमानस को दें समुचित लाभ – सचिव विनोद कुमार सुमन

GangaKhabar by GangaKhabar
December 19, 2023
in राज्य
सरकार की ध्वजवाहक योजनाओं और कार्यक्रमों का जनमानस को दें समुचित लाभ – सचिव विनोद कुमार सुमन
5
VIEWS

आवारा पशुओं पर लगाम लगायें- पशुधन ऑनर, गौशाला संचालक और स्थानीय निकाय की जिमेदारी तय की जाय।

बच्चों के मीड-डे मील की गुणवत्ता सुधारें-पोषण बढ़ाने के लिए अगर सुधार की गुंजाइश हो तो सिफारिश-प्रस्ताव दें।

पौड़ी : सशक्त उत्तराखण्ड @25 के दृष्टिगत District as a Fulcrum Development की अवधारणा को प्रभावी बनाये जाने हेतु जनपद के विकास कार्यों के संबंध में सचिव उत्तराखण्ड शासन विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सचिव ने जनपद में किये जा रहे विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, केन्द्र पोषित राज्य पोषित एवं बाह्य पोषित योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, उनकी प्रगति और जनमानस को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि आगामी आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों को तथा उसकी समस्त औपचारिकताओं को समय से पूर्ण करें तथा विकास कार्यों की गति में तेजी लायें। उन्होंने सभी निर्माणदायी विभागों और संस्थाओं को निर्माण कार्यों से संबंधित डीपीआर निर्माण, टेण्डरिंग प्रक्रिया इत्यादि को समय से पूर्ण करनें को कहा। सड़कों पर आवारा पशुधन पर नियंत्रण लगाने के लिए उन्होंने संबंधित पशुपालक, नगर निगम, गौशाला संचालकों और पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि संयुक्त प्रयासों से आवारा पशुधन पर पूरी तरह लगाम लगाये।
सचिव ने विद्यालयों में बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सभी अधिकारियों को समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करने तथा बनाये गये भोजन की गुणवत्ता चैक करने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि भोजन की गुणवत्ता में यदि सुधार किया जाना अपेक्षित हो तो तद्नुसार सिफाशि करें। उन्होंने सरकार की ध्वज वाहक योजनाओं का सामान्य जनमानस को समुचित लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को पात्र लोगों को खाद्यान्न की पर्याप्त आपूर्ति बनाये रखने तथा ऐसे सम्पन्न लोग जो राशन कार्ड के पात्र नही हैं फिर भी यदि उनके राशन कार्ड बने हुए हैं तो उनका बारीकी से भौतिक सत्यापन करते हुए कार्ड निरस्त करें तथा अन्य पात्र व्यक्ति को उस कार्ड का नम्बर हस्तांतरित करें।
सचिव ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग डीपीआर बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मात्र इन्फ्रास्ट्राक्चर (ढ़ांचा) खड़ा करने में धनराशि खर्च न की जाय बल्कि ये देखा कि उस प्रस्ताव से वास्तव में कितनी आबादी को और स्थानीय स्तर पर कितना आउटकम प्राप्त हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव बनायें।
इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा सचिव के सामने अपने विभागीय कार्यों की प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। पेयजल निगम द्वारा जल जीवन मिशन का ब्यौरा रखते कहा कि जनपद में कुल लक्षित 110799 घरों के सापेक्ष वर्तमान तक 108555 घरेलु पेयजल संयोजन किये जा चुकें हैं जो 97.97 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) में नवम्बर 2023 तक कुल 723 आवास दिये जा चुकें है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वंय सहायता समूह के लक्ष्य 43 में से 30, स्वरोजगार ऋण में 67 के सापेक्ष 60 तथा फेरी व्यवसाय में कुल 1665 लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 1357 टारगेट में 1825 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1431 स्वीकृत किये जा चुके है।  समग्र शिक्षा के अंतर्गत कुल 2439.21 लाख रूपये की धनराशि में से 94.04 प्रतिशत का सद्उपयोग किया जा चुका है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में 2023-24 में 31.22 लाख रूपये प्राप्त धनराशि में से 5.93 लाख रूपये खर्च किये जा चुके है। राज्य योजना में कृषि निवेश भण्डारों के सुदृढ़ीकरण में 117.64 लाख रूपये की प्राप्त धनराशि से 100.64 लाख रूपये खर्च किये जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आयुष्मान कार्ड 678300 टारगेट के सापेक्ष 387860 कार्ड बनाये जा चुके हैं तथा 678300 टारगेट के सापेक्ष 458516 आभा आईडी बनाई जा चुकी है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 46086 व्यक्तिगत शौचालय बनाये जा चुकें हैं तथा 46086़ परिवारों को आच्छादित किया गया है। सेवायोजन विभाग ने अवगत कराया कि वित्त वर्ष 2022-23 में 3 मेलों में 112 अभ्यर्थी तथा 2023-24 में 04 रोजगार मेंलों में 192 लाभार्थियों का चयन किया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सभी विभागीय अधिकारियों को सचिव उत्तराखण्ड शासन विनोद कुमार सुमन के निर्देशों के क्रम में विकास कार्यों को तेजी से क्रियान्वित करने तथा सरकार के मुख्य फोकस वाले सैक्टर्स को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात सचिव ने रांसी स्टेडियम व पर्यटन आवास गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, जिला विकास अधिकारी मानवेन्द्र कौर, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि पीएस बृजवाल, अधीक्षण अभियंता मो. मिसम, महा प्रबंधक उद्योग शैलेन्द्र डिमरी, सीटीओ गिरीश चन्द्र, डीएसओ के.एस. कोहली, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अनामिका, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
 
 












Previous Post

पौड़ी : विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न गांवो में शिविर लगाकर किया जा रहा है लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण – सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार

Next Post

चमोली : विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश
राज्य

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

July 2, 2026
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज
राज्य

उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज

June 17, 2026
पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान
राज्य

पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान

June 17, 2026
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO – सीईओ
राज्य

घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO – सीईओ

June 16, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
राज्य

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

June 14, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
राज्य

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित

June 10, 2026
Next Post
चमोली : विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

चमोली : विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In