https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात
अन्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात

April 12, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल — कुसुम कंडवाल
अन्य

नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल — कुसुम कंडवाल

April 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल

April 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना
सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

April 10, 2026
चारधाम रूट की सभी सड़कें 15 अप्रैल तक हो जायेंगी दुरुस्त: महाराज
धर्म

चारधाम रूट की सभी सड़कें 15 अप्रैल तक हो जायेंगी दुरुस्त: महाराज

April 10, 2026
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ
क्राइम

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ

April 10, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Monday, April 13, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

राज्यपाल ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्व विद्यालय भरसार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियो को प्रदान की उपाधि एवं मेडल से किया सम्मानित

GangaKhabar by GangaKhabar
December 21, 2023
in राज्य
राज्यपाल ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्व विद्यालय भरसार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियो को प्रदान की उपाधि एवं मेडल से किया सम्मानित
1
VIEWS
टिहरी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा गुरुवार को वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्व विद्यालय भरसार पौड़ी गढ़वाल के द्वितीय दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर कुलाधिपति को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई, कुलाधिपति द्वारा शौर्य वॉल में वीर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। विश्व विद्यालय के कुलपति द्वारा कुलाधिपति से दीक्षान्त समारोह शुभारम्भ करने की अनुमति चाही गई। कुलाधिपति द्वारा वर्ष 2021, 2022 एवं 2023 के सफल 370 स्नातक/स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को विभिन्न संकायों में उपाधि देकर सम्मानित किया गया, जिसमें 07 गोल्ड मेडलिस्टों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्व विद्यालय की सोविनियर का विमोचन किया गया। इसके साथ ही 06 योजनाओं के धनराशि लागत रूपये 2961.92 लाख के लोकार्पण तथा एक योजना धनराशि लागत रूपये 542.15 लाख का शिलान्यास किया गया।
कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को नमन करते हुए सभी को दीक्षांत समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवों और वीरों की भूमि है, यहां लोगों के हृदय में वीरता का जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है। यहां के स्थानीय जैविक उत्पादों की दिव्यता और गुणवत्ता के चलते देश विदेश में इनकी बहुत मांग है और इसी के चलते 78 देशों ने मिलेट्स को मान्यता दी है तथा इसे श्री अन्न कहा गया है। उन्होंने उपाधि और मेडल प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से कहा कि अपनी योग्यता को पहचाने और सकारात्मक सोच तथा ढृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़कर अपनी उड़ान को सफल बनाएं। उन्होंने डिग्रीधारकों से कहा कि अपने कौशल को बहुत ऊपर ले जाने में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, उनका सामना धैर्य एवं लगन के साथ करें। कृषि और उद्यानीकरण के क्षेत्र में रिसर्च और शोध करें, इसमें उत्तराखंड का भविष्य छुपा है।
कुलाधिपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदारनाथ जी की धरती से कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा और अब हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है। कहा कि हमारा जीवन, स्वास्थ्य, समाज सबका आधार हमारी कृृषि व्यवस्था है। भारत, प्रकृति और संस्कृति से कृषि प्रधान देश रहा है। बागवानी एवं कृषि क्षेत्र में सुधार हेतु आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर भारत को विश्वगुरू एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने से कोई नही रोक सकता है। कहा कि भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा बागवानी फसलों का उत्पादक बन चुका है।
शिलान्यास एवं लोकार्पण किये गये योजनाओं में औषधीय एवं सगंध पादप संस्थान गैरसैंण(भरारीसैंण) के शैक्षणिक भवन, कार्यालय कक्ष एवं सभागार निर्माण लागत धनराशि 542.15 लाख का शिलान्यास किया गया। वहीं लोकार्पण में औद्यानिकी महाविद्यालय भरसार पौड़ी गढ़वाल के 50 बैडेड बालक छात्रावास धनराशि लागत रू. 359.50 लाख, 50 बैडेड बालिका छात्रावास धनराशि लागत रू. 539.55 लाख, प्रशासनिक भवन के लागत धनराशि रू. 1144.23 लाख तथा कुलपति आवास एवं कैम्प कार्यालय धनराशि लागत रू. 325.77 लाख के लोकार्पण तथा वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी टिहरी के टाइप प्ट आवासीय भवन धनराशि लागत रू. 111.65 लाख एवं 50 बैडेड बालिका छात्रावास धनराशि लागत रू. 481.22 लाख के लोकार्पण शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से दीक्षान्त समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी क्षेत्र में भविष्य बनाने की कई सम्भावनाएं है और राज्य सरकार की मूल अवधारणा से जुडा विषय भी है। सभी छात्र-छात्राएं प्रदेश में शोध एवं अनुसंधान के कार्य जारी रखे। कहा कि प्रदेश की खुशहाली हेतु 27 उत्पादों का जीआई टैग कर देश का पहला राज्य बना चुका है। वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड ड्रग्स फ्री राज्य होगा, कार्बन उत्सर्जन को कम करने हेतु राज्य सरकार कार्य कर रही है, जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। इकोनॉमिकी के साथ ही ग्रीन इकोनॉमिकी की बात भी कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीड़ियां स्वस्थ पर्यावरण में जीवन जी सकें। कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर में निवेशकों द्वारा किये गये एमओयू एवं निवेश से निश्चित ही आर्थिकी एवं रोजगार सृजन में सहायक सिद्ध होगा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सभी को बधाई देते हुए सम्बोधित किया गया। जबकि वानिकी महाविद्यालय परिसर रानीचौरी टिहरी गढ़वाल के कुलपति प्रो. प्रवेन्द्र कोशल ने महाविद्यालय के क्रिया-कलाप एवं शैक्षणिक उपलब्धियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर कुलपति उत्तराखण्ड तकनीकी विश्व विद्यालय प्रो. ओंकार सिंह, कुलपति संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री, कुलपति उत्तराखण्ड मुक्त विश्व विद्यालय हल्द्वानी प्रो. ओम प्रकाश नेगी, कुलपति श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल प्रो.एन.के. जोशी, कुल सचिव डॉ.एस.पी. सती, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, पद्मश्री पी.सी. शर्मा, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, निदेशक अमोल वरिष्ट, अधिष्ठाता अरविन्द विजल्वाण, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार सहित छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि एवं महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।







Previous Post

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना बन रही वरदान, 15 युवाओं ने पास की जापान की नेट-4 दक्षता परीक्षा, दो अभ्यर्थियों का जापान में नौकरी के लिए हुआ चयन, अभ्यर्थियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को कहा धन्यवाद

Next Post

हरिद्वार : राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण
राज्य

पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण

April 9, 2026
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
राज्य

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार

March 24, 2026
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित
राज्य

खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित

March 18, 2026
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित
राज्य

खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित

March 18, 2026
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
राज्य

दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

March 18, 2026
SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
राज्य

SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

March 17, 2026
Next Post
हरिद्वार : राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

हरिद्वार : राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In