https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
शासन -प्रशासन

व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी

February 24, 2026
एसएसपी देहरादून ने सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल
क्राइम

एसएसपी देहरादून ने सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल

February 24, 2026
जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन
शासन -प्रशासन

जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन

February 23, 2026
2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका : रेखा आर्या
राज्य

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका : रेखा आर्या

February 23, 2026
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा
सरकार

मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

February 21, 2026
गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के पहले चैप्टर का भव्य शुभारंभ, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया उद्घाटन
राज्य

गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के पहले चैप्टर का भव्य शुभारंभ, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया उद्घाटन

February 21, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Wednesday, February 25, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home रोजगार

वर्ष 2026ः धरातल पर उतरेगा ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प

GangaKhabar by GangaKhabar
January 1, 2026
in रोजगार
वर्ष 2026ः धरातल पर उतरेगा ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प
7
VIEWS

किसानों, श्रमिकों व युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, मजबूत होगी आर्थिकी

तीन माह के भीतर सहकारी बैंकों में होगी 177 पदों  पर  भर्ती

वर्ष 2026 उत्तराखंड में सहकारिता के सशक्तिकरण एवं ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को पूरा करने का वर्ष होगा।

राज्य सरकार सहकारिता को किसानों, श्रमिकों, काश्तकारों, कारीगरों एवं युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनाने के लिये व्यापक और बहुआयामी कार्ययोजनाओं पर काम कर रही है।

इसके अंतर्गत ग्रामसभा स्तर पर सहकारी समितियों की स्थापना कर प्रत्येक वर्ग को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

सहकारिता के विस्तार से किसानों, काश्तकारों, स्वयं सहायता समूहों, श्रमिकों एवं छोटे उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

राष्ट्रीय नीति की तर्ज पर बनेगी प्रदेश की सहकारिता नीति
प्रदेश में सहकारिता के दायरे को व्यापक बनाने एवं आम जनता को सहकारी आंदोलन से जोड़ने के लिये राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 की तर्ज पर राज्य सहकारिता नीति तैयार की जायेगी।

इसके माध्यम से सहकारी समितियों में स्वायत्तता, पारदर्शिता तथा प्रक्रियाओं की सरलता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सहकारी समिति अधिनियम-2003 एवं नियमावली-2004 में आवश्यक संशोधन कर समितियों को और अधिक पारदर्शी एवं सक्षम बनाया जाएगा।

प्रदेश में स्थापित होगा केन्द्रीय सहकारी विश्वविद्यालय का पीएमयू
सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं को करियर एवं शोध के अवसर उपलब्ध कराने तथा आम लोगों तक सहकारिता की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) की स्थापना की जाएगी।

सहकारी बैंकों व समितियों में होगी व्यापक भर्ती
राज्य एवं जिला सहकारी बैंकों में तीन माह के भीतर वर्ग-1, वर्ग-2 एवं वर्ग-3 के कुल 177 रिक्त पदों पर आई.बी.पी.एस. के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त पैक्स सचिवों की नियुक्ति हेतु कैडर नियमावली में संशोधन कर 350 सचिवों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी, जिनका चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जाएगा।

शीर्ष सहकारी संस्थाओं में होंगे निर्वाचन
सहकारिता विभाग के अंतर्गत सहकारी समितियों के निर्वाचन सम्पन्न हो चुके हैं। राज्य सरकार के 30 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व के ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप पहली बार सहकारी समितियों में महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हुई है। कुल 668 समितियों में से 280 से अधिक समितियों में महिलाएं अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। शीघ्र ही केन्द्रीय एवं शीर्ष सहकारी समितियों में भी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

आम लोगों को मिलेगा सहकारिता का सशक्त सहारा
प्रदेश में रेहड़ी-ठेली व्यवसायियों, दैनिक मजदूरों एवं छोटे स्वरोजगारियों को सहकारी बैंकिंग से जोड़ते हुए उनके लिये नए वित्तीय उत्पाद विकसित किए जाएंगे। सहकारी बैंकों एवं समितियों के माध्यम से उन्हें आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।

बयान-
राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है कि उत्तराखंड में सहकारिता को आर्थिक सशक्तिकरण, रोजगार सृजन एवं समावेशी विकास का मजबूत माध्यम बनाया जाए। इसके लिये सरकार द्वारा ठोस रणनीति एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Previous Post

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

Next Post

मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 160.54 करोड की धनराशि का अनुमोदन

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या
रोजगार

एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

February 10, 2026
उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में हिलान्स कैंटीन की महिलाएँ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
रोजगार

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में हिलान्स कैंटीन की महिलाएँ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

February 7, 2026
मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ
रोजगार

मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ

February 2, 2026
सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके
रोजगार

सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

June 10, 2025
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
रोजगार

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

May 27, 2025
मुख्यमंत्री ने चौखुटिया में मां अग्नेरी के ऐतिहासिक मंदिर प्रांगण में आयोजित चैत्र अष्टमी मेले में किया प्रतिभाग
धर्म

मुख्यमंत्री ने चौखुटिया में मां अग्नेरी के ऐतिहासिक मंदिर प्रांगण में आयोजित चैत्र अष्टमी मेले में किया प्रतिभाग

April 4, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 160.54 करोड की धनराशि का अनुमोदन

मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 160.54 करोड की धनराशि का अनुमोदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © Ganga Khabar News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In