सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बड़कोट के उपराडी गांव के सेब बागवान के बगीचे का किया स्थलीय निरीक्षण।
एक दिवसीय दौरा जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़कोट में एप्पल मिशन के अंतर्गत बड़कोट के उपराडी गांव में सेब बागवान कन्हैया डोभाल तथा संजय डोभाल के उद्यान का निरीक्षण किया।गौरतलब है कि एप्पल मिशन के अंतर्गत बागवान संजय डोभाल ने रूट स्टॉक के 250 सेब पेड़ लगाए है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा सरकार ने प्रदेश में अति सघन बागवानी द्वारा अगले 8 वर्षों में प्रदेश में सेब के व्यवसाय को रु. 200 करोड़ से बढ़ाकर रु. 2000 करोड़ करने के लिए रु. 808.79 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा सेब बागवानों को उच्च गुणवत्ता युक्त पौध उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और उस दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा जब राज वर्ष 2025 में हम अपने उत्पाद को दुगना करेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा नई पॉलिसी के लिए भी किसानों के सुझाव भी सम्मिलित किए गए है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कृषकों की आय दोगुनी किये जाने के संकल्प को सार्थक करने के लिए उद्यान विभाग द्वारा संचालित मिशन एप्पल योजना के बजट में कई गुना वृद्धि करते हुए अति सघन / सघन सेब बागानों की स्थापना कृषकों के प्रक्षेत्रों पर करते हुए उन्हें 80 प्रतिशत राजसहायता से लाभान्वित किया एजा रहा है।
इस अवसर पर विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल,मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी रोंटा, मंडल महामंत्री प्रवीन सिंह रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल सिंह, उद्यान अधिकारी तिवारी, कृषि अधिकारी एस एस वर्मा सहित कई किसान उपस्थित रहे।
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225