आज प्रातः मेयर सौरभ थपलियाल ने रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 61 आमवाला तरला में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया साथ ही वहां की सम्मानित जनता से रूबरू हुए मेयर थपलियाल।
जिस पश्चात लोगो ने बताया कि कोई भू माफिया नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है एवं साथ ही निगम की भूमि पर निर्माण करने का प्रयास भी कर रहा है

जिसके पश्चात मेयर ने मौके से ही तत्काल क्षेत्रीय थानाध्यक्ष थाना रायपुर गिरिश नेगी को कार्य रुकवाने के लिए निर्देशित किया एवं नगर निगम की टीम को मौके पर पहुंच जांच करने के आदेश दिए साथ ही निगम की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध शक्त कार्यवाही करने के आदेश दिए।

















