सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया
November 13, 2023
बुधवार को आई लीड संस्था और उत्तराखंड यंग थिंकर्स फोरम के संयुक्त तत्वाधान में लैंगिक न्याय के लिए समान नागरिक संहिता पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुबूही खान और आई लीड की संस्थापक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुबुही खान ने महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ समान नागरिक संहिता और लैंगिक न्याय पर विस्तार से चर्चा की। और उन्होंने कहा कि यूसीसी के आने से सभी धर्म की महिलाओं को फायदा मिलेगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नेहा जोशी ने कहा कि हमारे संविधान में लिखा है कि देश के हर नागरिक को समान नागरिक संहिता मिले और आजादी के बाद आज पहली बार किसी सरकार ने यह प्रयास करने की कोशिश की है। समान नागरिक संहिता के बारे में सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए और इसी दिशा में यह प्रयास देहरादून में किया गया।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .