सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया
November 13, 2023
मंत्री ने सैनिक विश्राम गृहों शहीद द्वारों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सैनिक कल्याण निदेशालय में सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े अधिकारियों से जिले में सैनिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े जिले सैनिक कल्याण अधिकारियों की जनपद में आ रही समस्याओं को भी रखा जिसपर मंत्री ने मौके पर कई समस्याओं का निस्तारण भी किया।
बैठक में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शहीद सैनिक के परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिए जाने के क्रम में शहीद सैनिक के 24 आश्रितों को सेवायोजित किया जा चुका है। द्वितीय विश्व युद्ध अनुदान विगत वित्तीय वर्ष में कुल 567 पात्रों को रू 10,000.00 की दर से रू० 74001 लाख का द्वितीय विश्व युद्ध अनुदान प्रदान किया गया। वीरता पदक धारकों को देय राशि सम्मान राशि में विगत वर्ष में 1242 पात्रों को रू.1079.55 लाख की धनराशि का भुगतान किया गया है। गैर वीरता पदक धारकों को देय राशि सम्मान राशि में विगत वर्ष में 22 पात्रों को रू. 21.31 लाख की धनराशि का भुगतान किया गया है।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .