मोदी के 25 सेवा समर्पण वर्षों के आभार स्वरूप, देवभूमि हुई आशीर्वाद के लाखों दियों से रोशन!
मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पीएम की दीर्घायु एवं राष्ट्र नेतृत्व की कामना में प्रज्ज्वलित हुए जनशीर्वाद के दिए!
भाजपा ने प्रदेशभर में मोदी काल के दो दर्जन से अधिक विकास पुंजों समेत सभी बूथों को आशीर्वाद के दियों से किया रोशन।
प्रधानमंत्री मोदी के सेवा समर्पण वाले 25 वर्षों के साभार स्वरूप, उनकी दीर्घायु एवं राष्ट्र नेतृत्व करने की कामना के लिए जनशीर्वाद के ये दीपक प्रज्ज्वलित किये गए। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसहयोग से इस कार्यक्रम के साथ ही आज से सेवा समर्पण संकल्प अभियान का आगाज भी किया।
राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में आज लाखों आशीर्वाद के दिए पीएम मोदी को आशीर्वादस्वरूप प्रज्ज्वलित किये गए। जिसके तहत मुख्य रूप देश भर में चयनित मोदी कार्यकाल के सर्वमहत्वपूर्ण विकास के 500 कार्यों में से राज्य के प्रमुख 20 विकास कार्यों आधारित स्थानों समेत बूथ स्तर तक दियों से रोशन किया गया।
जिसमें प्रदेश की प्रमुख रही योजनाओं में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे, चार धाम ऑल-वेदर रोड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सिल्कयारा-बड़कोट सुरंग, एम्स ऋषिकेश, देहरादून हवाई अड्डे का विस्तार, पंतनगर हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण, पिथौरागढ़ हवाई अड्डा, केदारनाथ पुनर्विकास, बद्रीनाथ पुनर्विकास, गंगोत्री तीर्थयात्रा अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), यमुनोत्री तीर्थयात्रा अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), हेमकुंड साहिब कनेक्टिविटी, आईआईटी रुड़की का विस्तार, आईआईएम काशीपुर, एनआईटी उत्तराखंड, हरिद्वार तीर्थयात्रा अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), ऋषिकेश मोबिलिटी परियोजनाएं, वाइब्रेंट विलेजेस अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), सीमावर्ती रणनीतिक सड़कें शामिल रही
इस दौरान प्रमुख चिन्हित स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जनसहभागिता से आशीर्वाद का दिया सामूहिक रूप से प्रज्ज्वलित किया गया। ये दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु रहने और दीर्घकाल तक देश का नेतृत्व करने की कामना से जलाया गया।
साथ उनके एक शासन प्रमुख के रूप में पहले मुख्यमंत्री फिर प्रधानमंत्री कार्यकाल में किए अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक कार्यों पर आभार एवं आशीर्वास के लिए भी रोशन किए गए।
इस राष्ट्रव्यापी अभियान में घर घर दिवाली जैसी रोशनी का मकसद है, विकसित भारत निर्माण के लिए एकजुटता, पूर्ण समर्पण से पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए संकल्पबद्ध होना।














