सरकार

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए : मुख्यमंत्री

September 14, 2026
राजनीति

 चंपावत से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा

September 14, 2026
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : मुख्यमंत्री
सरकार

भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : मुख्यमंत्री

September 13, 2026
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
सरकार

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

September 13, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
अन्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

September 12, 2026
अन्य

भ्रष्टाचार पर आंखें बंद’ करने वाली कांग्रेस आज ईडी कार्रवाई पर सवाल उठा रही: सुबोध उनियाल

September 12, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Wednesday, September 16, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home स्वास्थ्य

विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

Ganga Khabar by Ganga Khabar
November 25, 2025
in स्वास्थ्य
विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
14
VIEWS

 

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के वार्ड संख्या 39, पूर्वी झंडीचौड़ में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, पटेल नगर देहरादून के सौजन्य से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

यह शिविर विशेष रूप से मानसिक रूप से अक्षम एवं विकासात्मक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा उन्हें उचित परामर्श प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया था।

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि गत कुछ समय से कोटद्वार क्षेत्र में मानसिक व विकासात्मक रूप से विशेष बच्चों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।

इस गंभीर विषय पर उन्होंने महंत देवेंद्र दास महाराज (सज्जादानशीन) से चर्चा की और अनुरोध किया कि इस समस्या के मूल कारणों का पता लगाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ भविष्य प्रदान किया जा सके। इसी के फलस्वरूप आज महंत इंद्रेश अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कोटद्वार पहुंची।

कार्यक्रम के संबंध में पूछे जाने पर विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें अवगत कराया था कि झंडीचौड़ क्षेत्र में अनेक बच्चे मानसिक अक्षमता, व्यवहारगत समस्याओं तथा विकास संबंधी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण विषय पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए उन्होंने महंत देवेंद्र दास महाराज से विशेष चिकित्सा शिविर लगाने का अनुरोध किया था।

शिविर में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के छह विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कुल 58 बच्चों का मानसिक, शारीरिक एवं विकासात्मक परीक्षण किया। साथ ही उनके पारिवारिक परिवेश एवं सामाजिक परिस्थितियों का भी मूल्यांकन किया गया।

बच्चों की विस्तृत स्क्रीनिंग कर संबंधित डेटा संकलित किया गया, जिसके आधार पर चिकित्सकीय, पोषण संबंधी एवं पर्यावरणीय कारणों का विश्लेषण कर आगे के उपचार व समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इस विशेष शिविर में अस्पताल के निम्नलिखित विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं—
• मनोरोग विभाग: डॉ. विदुषी मक्कड़, डॉ. मनकरन संधू
• शिशु एवं बाल रोग / बाल मनोचिकित्सा विभाग: डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. अनुपम जोशी
• कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग: डॉ. रविकांत, डॉ. आलोक कुमार

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी स्थानीय सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

उन्होंने विशेष रूप से सहयोगियों का धन्यवाद किया

 

यह स्वास्थ्य शिविर क्षेत्र के विशेष बच्चों तथा उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और भविष्य में इससे जुड़े विस्तृत अध्ययन एवं स्वास्थ्य सुधार योजनाओं को भी दिशा मिलेगी।

Previous Post

जनता संतुष्ट होगी तब मानेंगे योजना पूरी हुई : रेखा आर्या

Next Post

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, कई फसलों पर लगी मुहर

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान के क्रियान्वयन पर आयोजित हुई संगोष्ठी
स्वास्थ्य

मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान के क्रियान्वयन पर आयोजित हुई संगोष्ठी

August 14, 2026
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
स्वास्थ्य

उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार

June 30, 2026
सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया हमारी सरकार की प्रतिबद्धता” : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
स्वास्थ्य

सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया हमारी सरकार की प्रतिबद्धता” : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

May 14, 2026
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

May 14, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत
स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत

May 4, 2026
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दून मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दून मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक

May 3, 2026
Next Post
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, कई फसलों पर लगी मुहर

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, कई फसलों पर लगी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In