प्रदेश की 13 वीरांगना महिलाओं को आज तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने सभी 13 महिलाओं का चयन कर लिया है। इसमें गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में सेवाएं देने वाली देहरादून की डॉक्टर माधुरी बड़थ्वाल और रुद्रप्रयाग जिले में अपनी सास को गुलदार के हमले से बचाने वाली विनीता देवी समेत अन्य महिलाएं शामिल है।
इसके अलावा महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग द्वारा 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित हो रहा है। जिसमें प्रदेश की सभी 13 जिलों की वीरांगना महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा ठीक है
Post Views: 9