एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि
राज्य

एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि

July 25, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
सरकार

मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

July 25, 2026
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
अन्य

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

July 25, 2026
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
अन्य

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

July 24, 2026
एसएसपी दून के नेतृत्व में नकल माफियाओं पर दून पुलिस का एक और प्रहार
क्राइम

एसएसपी दून के नेतृत्व में नकल माफियाओं पर दून पुलिस का एक और प्रहार

July 23, 2026
राजकीयकरण पर सरकार का भरोसा, 16 दिन बाद जल संस्थान कर्मचारियों का धरना स्थगित
अन्य

राजकीयकरण पर सरकार का भरोसा, 16 दिन बाद जल संस्थान कर्मचारियों का धरना स्थगित

July 22, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Monday, July 27, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home धर्म

श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

Ganga Khabar by Ganga Khabar
October 23, 2025
in धर्म
श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद
11
VIEWS

इस वर्ष रिकॉर्ड ₹ 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

मुख्यमंत्री ने यात्रा की व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभागों, कर्मचारियों एवं केदारनाथ आए श्रद्धालुओं का किया धन्यवाद

कपाट बंद होने पर संपूर्ण केदारपुरी परिसर “हर हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के उद्घोषों से गूंज उठा

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से शीतकाल में भी चारधाम गद्दीस्थलों की यात्रा करने का किया आवाहन

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (भैया दूज, कार्तिक शुक्ल सप्तमी, अनुराधा नक्षत्र) के पावन अवसर पर प्रातः 08:30 बजे विधिवत रूप से बंद हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को पुष्पों से भव्य रूप में सजाया गया । सेना के बैंड की भक्ति धुनों और “जय बाबा केदार” के जयघोष के साथ मंदिर परिसर श्रद्धाभाव से गूंज उठा। ठंडे मौसम के बावजूद लगभग 10 हजार श्रद्धालु कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बने।

कपाट बंद करने की प्रक्रिया के अंतर्गत ब्रहममुहूर्त में श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी बागेशलिंग एवं आचार्यगणों द्वारा यज्ञ, हवन एवं समाधि पूजन किया गया। तत्पश्चात भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को स्थानीय पुष्पों—कुमजा, बुकला, राख, ब्रह्मकमल, सूखे पुष्प-पत्रों से ढककर समाधि रूप दिया गया। इसके बाद गर्भगृह के द्वार जय बाबा केदार के उदघोष के साथ शीतकाल हेतु बंद किए गए।

कपाट बंद होने के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मंदिर के पूर्वी व दक्षिणी द्वार विधिवत बंद किए गए। इसके उपरांत भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर की परिक्रमा कर प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान कराया गया। सेना के बैंड, डोली वाहकों, पुजारियों और श्रद्धालुओं के जयघोषों से संपूर्ण धाम गुंजायमान हो उठा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर देश-विदेश से आए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन के अनुरूप केदारपुरी का भव्य और दिव्य पुनर्निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में चारधाम यात्रा के अंतर्गत रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धामों के दर्शन किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपाट बंद होने के पश्चात शीतकालीन यात्रा को भी राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु चार धामों के शीतकालीन गद्दी स्थलों में भी पूजा अर्चना कर सकें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओ से शीतकाल में भी चारों धामों के गद्दी स्थलों में आकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किय। शीतकाल में भी श्रद्धालुओं के यात्रा करने से स्थानीय व्यापारियों, होमस्टे एवं होटल चालकों आदि की आजीविका निरंतर गतिमान रहेगी।

मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े सभी विभागों, सुरक्षा बलों, मंदिर समिति, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा इस वर्ष की यात्रा को सफल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केदारनाथ यात्रा का संचालन अत्यंत सुचारु एवं सफलतापूर्वक हुआ। तथा इस वर्ष कुल 17,68,795 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जो पिछले वर्ष 2024 के 16,52,076 तीर्थयात्रियों की तुलना में लगभग सवा लाख अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान प्राकृतिक आपदा को छोड़कर संपूर्ण यात्रा अवधि में व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। शीतकालीन अवधि में भी श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी और शीतकालीन पूजाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कपाट बंद होने के पश्चात बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली आज प्रस्थान कर प्रथम पड़ाव रामपुर में रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगी।
कल शुक्रवार, 24 अक्टूबर को डोली श्री विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के पश्चात शनिवार, 25 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।

Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग किया

Next Post

मेयर सौरभ थपलियाल ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
धर्म

मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग

July 8, 2026
आइए, हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें
धर्म

आइए, हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें

June 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया
धर्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया

June 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण
धर्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

June 14, 2026
आगामी कांवड़/कुंभ मेले को लेकर आईजी गढ़वाल ने इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ली अहम बैठक
धर्म

आगामी कांवड़/कुंभ मेले को लेकर आईजी गढ़वाल ने इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ली अहम बैठक

May 29, 2026
सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी
धर्म

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

May 27, 2026
Next Post
मेयर सौरभ थपलियाल ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

मेयर सौरभ थपलियाल ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In