प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : मुख्यमंत्री धामी
राजनीति

प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : मुख्यमंत्री धामी

October 22, 2026
श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में बेहोश हुई महिला यात्री को SDRF ने अस्पताल पहुँचाया
स्वास्थ्य

श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में बेहोश हुई महिला यात्री को SDRF ने अस्पताल पहुँचाया

October 21, 2026
त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील
अन्य

त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील

October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
धर्म

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

October 20, 2026
हरिद्वार में वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग एवं वसुधैव कुटुंब ने किया डांडिया महोत्सव का आयोजन
धर्म

हरिद्वार में वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग एवं वसुधैव कुटुंब ने किया डांडिया महोत्सव का आयोजन

October 20, 2026
पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में नियत समय पर पूर्ण करें निर्माण कार्यः डाॅ. धन सिंह रावत
शिक्षा

पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में नियत समय पर पूर्ण करें निर्माण कार्यः डाॅ. धन सिंह रावत

October 19, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Thursday, October 22, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राजनीति

प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : मुख्यमंत्री धामी

Ganga Khabar by Ganga Khabar
October 22, 2026
in राजनीति
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : मुख्यमंत्री धामी
4
VIEWS

22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दो चरणों में चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान

लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि, हार मिलने पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री

युवाओं को गुमराह कर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस : धामी

31 अक्टूबर को श्रीनगर, 2 नवंबर को देहरादून और 3 नवंबर को रुद्रपुर में निकाली जाएगी पदयात्रा

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर मुख्यमंत्री का सवाल, पहले अपने शासनकाल के कार्यों का हिसाब दे कांग्रेस

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जाँच आवश्यक, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है, लेकिन कांग्रेस चुनावी पराजय स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में दो चरणों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाया जाएगा।

इसका प्रथम चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तथा द्वितीय चरण 11 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगा। अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी 13 जनपदों में पदयात्राओं और जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर विकास, सुशासन और राजनीतिक स्थिरता के नए युग की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते वर्षों में भारत ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है और गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, वंचित वर्गों तथा सैनिकों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाय भ्रामक प्रचार और नकारात्मक राजनीति के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और सरकार की आलोचना करना उसका अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा, अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर लोकतंत्र की विजय का दावा करना और हारने पर चुनाव आयोग तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि केवल संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूमने से कोई संविधान का रक्षक नहीं बन जाता। संविधान के प्रति वास्तविक सम्मान उसके मूल्यों, मर्यादाओं और लोकतांत्रिक परंपराओं का अपने आचरण में पालन करने से प्रकट होता है।

प्रदेश के सभी 13 जनपदों में निकाली जाएंगी पदयात्राएं

मुख्यमंत्री ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि प्रथम चरण में 31 अक्टूबर को श्रीनगर गढ़वाल में पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 2 नवंबर को देहरादून में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें दस हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की अपेक्षा है।

3 नवंबर को रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर में भी पदयात्रा आयोजित होगी। अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी 13 जनपदों में जनता के बीच पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवाद स्थापित किया जाएगा।

दशकों से कई राज्यों में सत्ता से बाहर कांग्रेस, अपनी विफलताओं का दोष दूसरों पर मढ़ना बंद करे

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की लगातार चुनावी पराजयों का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेक राज्यों में कांग्रेस दशकों से सत्ता से बाहर है। उन्होंने सवाल किया कि जब कांग्रेस गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, त्रिपुरा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में लंबे समय से सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है, तो क्या इसके लिए भी वर्तमान चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया जाएगा?

उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वर्ष 2025 में पदभार ग्रहण किया, जबकि कांग्रेस की चुनावी विफलताओं का सिलसिला इससे बहुत पहले से जारी है। कांग्रेस को अपनी पराजयों के वास्तविक कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए। जनता का विश्वास जीतने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है।

युवाओं को राष्ट्र निर्माण के बजाय अराजकता की ओर धकेलने का प्रयास चिंताजनक

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत का भविष्य है। युवाओं की ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए, लेकिन कुछ राजनीतिक शक्तियां अपने स्वार्थ के लिए युवाओं को भड़काकर टकराव और अराजकता की ओर धकेलने का प्रयास कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उत्तराखंड के युवा भी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के माध्यम से प्रदेश एवं देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को सबसे पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि अपने लंबे शासनकाल में उसने प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्य किए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा के पीछे न तो कोई स्पष्ट अवधारणा दिखाई देती है और न ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस रोडमैप। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वास्तविक मुद्दों पर जवाब देने के बजाय अपुष्ट आरोपों और भ्रामक विमर्श के सहारे राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को जनता के सामने अपने शासनकाल का हिसाब रखना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि वह किन मुद्दों पर न्याय दिलाने की बात कर रही है। यदि कांग्रेस वास्तव में न्याय के प्रति गंभीर है, तो उसे प्रत्येक मामले में तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए।

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में निष्पक्ष जाँच आवश्यक

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाई से संबंधित वायरल ऑडियो प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जाँच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की पार्टी स्तर पर जाँच की जा रही है, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार पीड़ित के साथ खड़ी है और किसी भी मामले में न्याय तथा निष्पक्षता सर्वोपरि है।

जनता के बीच जाकर तथ्यों के आधार पर संवाद करेगी भाजपा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना, जनता के बीच सही तथ्य रखना और विकास के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में जनता के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों, ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास है। संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान, जनादेश की स्वीकार्यता, सामाजिक समरसता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश की जनता इस विकास यात्रा को और मजबूती प्रदान करेगी।

Previous Post

श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में बेहोश हुई महिला यात्री को SDRF ने अस्पताल पहुँचाया

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

 विरोध की राजनीति में कांग्रेस, दिवंगत आत्माओं के अपमान पर उतरी : नरेश बंसल
राजनीति

 विरोध की राजनीति में कांग्रेस, दिवंगत आत्माओं के अपमान पर उतरी : नरेश बंसल

October 5, 2026
लोकतंत्र बचाने का राग अलाप रहे इंडी घटक दल कांग्रेस के पिछलग्गू : चौहान
राजनीति

लोकतंत्र बचाने का राग अलाप रहे इंडी घटक दल कांग्रेस के पिछलग्गू : चौहान

October 3, 2026
उत्तराखंड के मुद्दों पर एकजुट होकर लड़ेंगे सामाजिक संगठन
राजनीति

उत्तराखंड के मुद्दों पर एकजुट होकर लड़ेंगे सामाजिक संगठन

October 1, 2026
देहरादून E D की पूछताछ के बाद बोले पूर्व सीएम हरीश रावत— यह बदले की भावना और सत्ता का है अहंकार
राजनीति

देहरादून E D की पूछताछ के बाद बोले पूर्व सीएम हरीश रावत— यह बदले की भावना और सत्ता का है अहंकार

September 26, 2026
राजनीति

September 25, 2026
देहरादून की जर्जर सड़कों, जलभराव और नालियों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन- रितेश छैत्री
राजनीति

देहरादून की जर्जर सड़कों, जलभराव और नालियों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन- रितेश छैत्री

September 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In