प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
अन्य

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

September 23, 2026
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
सरकार

मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

September 23, 2026
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
शिक्षा

लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब

September 23, 2026
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
सरकार

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

September 21, 2026
देहरादून की जर्जर सड़कों, जलभराव और नालियों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन- रितेश छैत्री
राजनीति

देहरादून की जर्जर सड़कों, जलभराव और नालियों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन- रितेश छैत्री

September 19, 2026
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर
रोजगार

युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर

September 19, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Thursday, September 24, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home सरकार

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान योजनाओं से हजारों ग्रामीण हुए लाभान्वित

Ganga Khabar by Ganga Khabar
December 19, 2025
in सरकार
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान योजनाओं से हजारों ग्रामीण हुए लाभान्वित
16
VIEWS

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान के दूसरे दिन भी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से हजारों ग्रामीण हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री के निर्देश-न्याय पंचायतों में अभियान का सुव्यवस्थित आयोजन कर जन-समस्याओं के निस्तारण में ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि‘ के मूल मंत्र का पूरा ध्यान रखा जाय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान के दूसरे दिन प्रदेश की अनेक न्याय पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया।

इन शिविरों में जन-समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही हजारों की संख्या में पात्र ग्रामीणों को 23 विभागों की चिन्हित योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को जन-समस्याओं के निस्तारण के लिए ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि‘ के मूल मंत्र का पूरा ध्यान रखे जाने की हिदायत दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए न्याय पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों में जन-प्रतिनिधियों के समन्वय से अधिकाधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित की जाय। कैम्पों का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से हो। पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं व सेवाओं से लाभान्वित करने के साथ ही यह सुनिश्चित हो कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। जन-समस्याओं की समुचित सुनवाई कर प्रभावी समाधान किया जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर न्याय पंचायतों में दोबारा भी कैम्प आयोजित किए जांय।

पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक की न्याय पंचायत किमसार के गंगा भोगपुर में आयोजित शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस मौके पर 68 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस शिविर में क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट मुख्य अतिथि रहीं। इस शिविर में 126 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग की पेंशन एवं अन्य योजनाओं से 08 लोगों को लाभ प्रदान किया गया।

श्रम विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों का पंजीकरण करने के साथ ही राजस्व विभाग द्वारा 70 लोगों को जाति व आय प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल सहित अन्य सेवाओं का लाभ दिया गया। अन्य योजनाओं से भी 95 ग्रामीणों का लाभान्वित करने के साथ ही बाल विकास विभाग के स्टॉल पर 02 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं 01 महिला का गोद भराई संस्कार भी संपन्न कराया गया।

चमोली
चमोली जिले में नन्दागर विकासखण्ड के मटई गॉव एवं जोशीमठ के उर्गम में शिविरों का आयोजन कर 369 जन-समस्याओं का निस्तारण किया गया।

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में न्याय पंचायत सेमा के ग्राम मटई में आयोजित शिविर में 218 जन-समस्याएं व शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 198 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

वहीं दूसरी ओर जोशीमठ तहसील के उर्गम में उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कुल 256 जन-समस्याएं व शिकायतेंप्रस्तुत की गई, जिसमें 171 का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हेमा नेगी सहित क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हरिद्वार
हरिद्वार जिले में भगवानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत नौकराग्रांट के पंचायत भवन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा 35 शिकायतें दर्ज कराई गई ,जिसमें से 20 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया ।

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में 16 लाभार्थियों को मनरेगा जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही 10 लाभार्थियों के श्रमिक कार्ड नवीनीकरण व पंजीकरण भी किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 लभार्थियों के पेंशन प्रकरण मौके पर ही सत्यापन किया गया। शिविर में 17 ग्रामीणों को उद्यान कार्ड एवं बीज, पौध वितरण किया गया और 18 आय, जाति स्थाई प्रमाण पत्र जारी करने के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र परिवार रजिस्टर में संशोधन के 04 प्रकरण निस्तारित किए गए। आयुष विभाग द्वारा 21 लोगों को स्वास्थ्य परिक्षण एवं दवा वितरण किया गया। 29 अन्य लाभार्थियों को भी विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित किया गया।

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले में पुरोला ब्लॉक की न्याय पंचायत गुन्दियाटगांव में उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश चन्द रमोला की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 500 से अधिक लोगों ने शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया।

नैनीताल
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के दूसरे दिन नैनीताल जिले में न्याय पंचायत सिरमोली एवं मालधनचौड़ में बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया।
रा.इं.कॉ. मालधनचौड़, रामनगर में विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल विवेक राय एवं की उपस्थिति में आयोजित शिविर में कुल 79 समस्याए व शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 70 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस शिविर में 211 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई।

न्यायपंचायत सिरमोली में आयोजित शिविर में कुल 23 समस्याएं प्राप्त हुई,जिसमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गोपाल गिरी तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुख दीप कुमार की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा 109 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। 17 किसानों को कृषि यंत्र एवं जैविक खाद का वितरण के साथ ही 21 पशुपालकों को निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं।

बागेश्वर
जनपद बागेश्वर में अभियान के तहत गुरूवार को दो न्याय पंचायतों में आयोजित शिविरों में 1000 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

बागेश्वर ब्लॉक की न्याय पंचायत सैंज में उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी की अध्यक्षता में तथा कपकोट ब्लॉक की न्याय पंचायत उत्तरौड़ा में उपजिलाधिकारी अनिल सिंह चनियाल की अध्यक्षता में शिविरों का आयोजन किया गया।

ऊधमसिंह नगर
ऊधमसिंह नगर जिले के न्यायपंचायत बिगराबाग के पंचायत भवन बिरिया में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 06 शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं में 210 लोगों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा महिला स्वयं सहायता समूह को चैकों का वितरण भी किया गया।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Next Post

सीएम धामी ने देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
सरकार

मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

September 23, 2026
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
सरकार

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

September 21, 2026
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर
सरकार

कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर

September 19, 2026
मोदी काल के विकास पुंजो समेत बूथों को ‘आशीर्वाद के दियों’ से भाजपा ने किया रोशन
सरकार

मोदी काल के विकास पुंजो समेत बूथों को ‘आशीर्वाद के दियों’ से भाजपा ने किया रोशन

September 18, 2026
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
सरकार

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

September 15, 2026
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए : मुख्यमंत्री
सरकार

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए : मुख्यमंत्री

September 14, 2026
Next Post
सीएम धामी ने देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

सीएम धामी ने देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In