देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव
अन्य

देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव

July 21, 2026
महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई सराहनीय : रुचि भट्ट
सरकार

महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई सराहनीय : रुचि भट्ट

July 20, 2026
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर अपराधी पहुँचे सलाखों के पीछे
क्राइम

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर अपराधी पहुँचे सलाखों के पीछे

July 20, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने 180 नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र मिलने पर दी बधाई
सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने 180 नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र मिलने पर दी बधाई

July 18, 2026
देहरादून महायोजना-2041 : जनता के सुझावों से आकार ले रहा राजधानी का भविष्य
अन्य

देहरादून महायोजना-2041 : जनता के सुझावों से आकार ले रहा राजधानी का भविष्य

July 18, 2026
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही
क्राइम

वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही

July 18, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Wednesday, July 22, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home अन्य

संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से विपक्ष, प्रदेश का माहौल खराब कर रहा है: बंसल

Ganga Khabar by Ganga Khabar
January 5, 2026
in अन्य
संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से विपक्ष, प्रदेश का माहौल खराब कर रहा है: बंसल
10
VIEWS

 

भाजपा ने प्रदर्शन में हुई अभद्रता की आलोचना कर जताई, राजनैतिक अराजक तत्वों के हाथों में जाने की आशंका

भाजपा ने दोहराया, ठोस साक्ष्य के आधार पर सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार!

भाजपा ने विपक्ष पर संवेदनशील मुद्दे को लेकर गैरजिम्मेदाराना राजनीति से प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने पुनः स्पष्ट किया कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार है। वहीं कल के बैनर फाड़ने और अभद्रता के घटनाक्रम की कड़े शब्दों में आलोचना कर, उन्होंने इंसाफ के नाम पर जारी आंदोलन के राजनैतिक अराजक तत्वों के हाथ में जाने की आशंका व्यक्त की है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता मर्डर के संवेदनशील मुद्दे पर विभिन्न राजनैतिक दलों और राजनैतिक महत्वकांक्षा वाले लोग गैरजिम्मेदाराना राजनीति कर रहे हैं। अब तक के घटनाक्रम और कल घर में घुसकर हुई तोड़फोड़, बैनर फाड़ने और अभद्रता इस बात का इशारा करती है कि प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने एक बार पुनः कहा, भाजपा सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि हमें सीबीआई या किसी भी अन्य जांच से गुरेज नहीं है। लेकिन ठोस सबूत और तार्किक तथ्य सामने आने ही चाहिए या जो आरोप लगा रहे हैं वो इन्हें जांच एजेंसी के सम्मुख प्रस्तुत करें! चूंकि मामला अपीलीय अदालत में है, वहां भी नए सिरे से जांच करवाने के लिए कोर्ट के सामने इन साक्ष्यों की जरूरत पड़ेगी ही।

उन्होंने प्रश्न उठते हुए कहा कि जिन तमाम बातों को कांग्रेस समेत अन्य पक्ष उठा रहे हैं, उन सब पर न्यायालय में लम्बी चर्चा हुई है। जिसके आधार पर सभी दोषियों को सबसे बड़ी सजा उम्रकैद हुई है। क्योंकि जैसे ही अंकिता मर्डर का दुखद घटनाक्रम सामने आया तो, तत्काल कार्रवाई कर दोषियों को पकड़ा गया।

महिला डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित हुई, जिसने सभी पुख्ता साक्ष्यों को जुटाकर अदालत में प्रस्तुत किया गया। अदालत में जिरह के दौरान भी वीआईपी होने, घटनास्थल से छेड़छाड़ जैसे तमाम विषय आए, जिसपर कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इसकी संभावना नजर नहीं आती है।

जांच को सीबीआई से कराने के लिए भी लोग सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन न्यायालय ने किसी अतिरिक्त जांच से इंकार किया। ऐसे में जब लंबी सुनवाई के बाद न्यायालय ने निर्णय दे दिया और अब उसकी अपील उच्च न्यायालय में लंबित है तो क्यों पुनः उन्हीं तथ्यों को उठाया जा रहा है। फिर भी यदि किसी के पास कोई भी प्रामाणिक साक्ष्य या जानकारी हो तो वे इसे जांच एजेंसी या न्यायालय के सामने लाए। उनके सही और पुख्ता होने पर सरकार सभी तरह की जांच कराने को तैयार है।

वहीं उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर विपक्ष और कुछ राजनैतिक महत्वकांक्षी लोगों के रवैए को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। आरोप लगाया कि ये सभी इस मुद्दे में अपनी अपनी 2027 चुनावों की संभावनाएं तलाश रहे हैं। ऐसा करने के प्रयास में, वे न केवल प्रदेश की छवि और माहौल खराब कर रहे हैं बल्कि दिवंगत बेटी अंकिता की आत्मा को अपमानित करने का प्रयास बार बार कर रहे हैं। विशेषकर कांग्रेस, बार बार बिना सबूतों और तथ्यों के अलग अलग नामों को उछालकर, सीबीआई जांच की आड़ में ये पाप कर रही है।

कहा, जबकि कांग्रेस द्वारा सीबीआई जांच की मांग की मंशा पूरी तरह संदेहों के घेरे में है। सर्वप्रथम कि वे तो हमेशा सीबीआई पर पक्षपात, दबाव में करने का आरोप लगाते आए हैं, फिर उसी संस्था से जांच की मांग क्यों? कहीं ना कहीं यह अदालत से दोषी पाए गए अपराधियों को बचाने की कोशिश तो नहीं है? क्योंकि सीबीआई जांच होने पर सजायाफ्ताओं को जमानत मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

वहीं उन्होंने उन तमाम लोगों से सामने आकर सबूत देने की बात कही, जिनके आरोपों पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र पुलिस उन तक या वे खुद पुलिस तक पहुंच जायेंगे तो स्पष्ट हो जाएगा कि उनके पास कौन से सबूत हैं? जबकि सच यह है कि नकारात्मक राजनीति का कांग्रेस पहले भी प्रयास कर चुके हैं और हर बार जनता की अदालत में उन्होंने मुंह की खानी पड़ी।

इसीलिए कांग्रेस और विपक्ष हताश निराश होकर, एक बार फिर प्रदेश का माहौल खराब करने की फिराक में हैं। जिसका वीभत्स चेहरा कल की देहरादून रैली में स्पष्ट नजर आया, जब एक दूसरे से आगे निकलने में विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा अराजकता की गई l

आम जनता के आह्वान पर आयोजित इस रैली में सभी पार्टियों के झंडे और नारेबाजी ने बताया कि ये प्रदर्शन राजनैतिक जमावड़ा बन गया था। उसपर घर में घुसकर तोड़फोड़ और बुजुर्गों के साथ अभद्रता की भाजपा कड़े शब्दों में आलोचना करती है। ऐसा लगता है कि इंसाफ दिलाने के नाम पर शुरू की गई मुहिम पर राजनैतिक दलों के कब्जे की लड़ाई शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता सब देख समझ रही है कि इस आंदोलन की आड़ में कई लोग 27 के चुनावों के लिए चेहरा चमका रहे हैं। राज्य की जनता तब भी उन्हें सबक सिखाएगी, क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री धामी और भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है।

 

Previous Post

मुख्यमंत्री ने डी.बी.टी. के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की पेंशन किश्त की जारी 

Next Post

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव
अन्य

देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव

July 21, 2026
देहरादून महायोजना-2041 : जनता के सुझावों से आकार ले रहा राजधानी का भविष्य
अन्य

देहरादून महायोजना-2041 : जनता के सुझावों से आकार ले रहा राजधानी का भविष्य

July 18, 2026
हरेला पर्व की आप सभी को अनंतम शुभकामनाएं 
अन्य

हरेला पर्व की आप सभी को अनंतम शुभकामनाएं 

July 16, 2026
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
अन्य

एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग

July 15, 2026
अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय : रेखा आर्या
अन्य

अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय : रेखा आर्या

July 14, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील
अन्य

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील

July 14, 2026
Next Post
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In