जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप
अन्य

जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप

September 8, 2026
अन्य

SIR पर राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

September 8, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
अन्य

एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

September 5, 2026
राहुल गांधी की गिरफ्तारी की तो पूरे देश में जनता सड़कों पर होगी – सूर्यकांत धस्माना
राजनीति

राहुल गांधी की गिरफ्तारी की तो पूरे देश में जनता सड़कों पर होगी – सूर्यकांत धस्माना

September 4, 2026
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
सरकार

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

September 4, 2026
सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
अन्य

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

September 3, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Wednesday, September 9, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home शासन -प्रशासन

जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन

Ganga Khabar by Ganga Khabar
February 23, 2026
in शासन -प्रशासन
जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन
13
VIEWS

आर्थिक संकट के बीच उम्मीद की किरण, नंदिता की शिक्षा रहेगी जारी, प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा से स्वीकृत हुई सहायता

अपनों की प्रताड़ना झेल रही बुजुर्ग विधवा सुनीता की करूण पुकार पर डीएम ने भरण-पोषण में कराया वाद दर्ज

विधवा के तीन बच्चों की टीसी रोके जाने पर डीएम सख्त, सीईओ को तत्काल कार्रवाई के आदेश,

आर्थिक तंगी में राहत, जल कर माफी के लिए परेशान महिला को मिला प्रशासन का साथ, प्रकरण अग्रसारित

क्यारा-धनोल्टी मोटर मार्ग निर्माण में देरी, डीएम ने अधिशासी अभियंता से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़1 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के जनदर्शन पर बढ़ता जन जन का विश्वास

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया।

जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने भूमि विवाद, निजी भूमि का सीमांकन, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, रोजगार, शिक्षा, नगर निगम से संबंधित कुल 191 शिकायतें एवं समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

नालापानी चौक निवासी विधवा वृद्धा सुनीता शर्मा ने अवगत कराया कि उनके पति द्वारा जीवनकाल में अपने छोटे पुत्र एवं पुत्रवधू को संपत्ति से बेदखल किया गया था तथा संपत्ति संबंधी वाद सिविल न्यायालय में विचाराधीन है।

पति के निधन के उपरांत छोटा पुत्र एवं बहू उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम को भरण-पोषण एक्ट के अंतर्गत वाद दायर करते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

धर्मपुर निवासी विधवा पिंकी सैनी ने बताया कि पति के निधन के उपरांत आर्थिक अभाव के कारण वह अपनी बिटिया की विद्यालयी शुल्क जमा करने में असमर्थ हैं। इस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच कर पुत्री नन्दिंता की शिक्षा निरंतर बनाए रखने हेतु ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत कराने के निर्देश दिए।

चन्द्रबनी निवासी विधवा बविता सिंह ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के पश्चात आर्थिक संकट के कारण उनके तीनों बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है।

बच्चे पूर्व में दून बैन्टेज स्कूल में अध्ययनरत थे, किन्तु शुल्क न जमा होने के कारण विद्यालय द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) निर्गत नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि तीनों बच्चों का टीसी तत्काल दिलवाया जाए तथा उनका प्रवेश निकटवर्ती राजकीय विद्यालय में सुनिश्चित किया जाए।

विन्दाल निवासी विधवा अलीशा खत्री ने बताया कि उनका पुत्र एसजीआरआर विद्यालय में कक्षा 9 में अध्ययनरत है, किन्तु विगत आठ माह से शुल्क न जमा होने के कारण विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को छात्र की शुल्क विवरणी उपलब्ध कराने तथा बच्चे की पढ़ाई जारी रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

प्रतीपनगर निवासी अनीता देवी ने आर्थिक तंगी के कारण जल कर (पानी का बिल) माफ करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने प्रकरण को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत आर्थिक सहायता हेतु अग्रसारित करने के निर्देश दिए।

विकासनगर निवासी रूपा गुप्ता ने अवगत कराया कि उनकी संपत्ति संबंधी वाद सिविल न्यायालय में विचाराधीन है तथा यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद जल संस्थान द्वारा जल संयोजन काट दिया गया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को तत्काल जल संयोजन बहाल करने तथा कनेक्शन विच्छेदन के कारणों सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

पंचायत घर क्यारा में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग पर आवश्यक जांच उपरांत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा अवगत कराया गया कि क्यारा-धनोल्टी मोटर मार्ग का निर्माण लंबित होने के कारण लगभग 15 गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

राजकीय इंटर कॉलेज काण्डोई भरम में पेयजल समस्या के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को जल संस्थान के माध्यम से शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

इन्द्रलोक कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय हरीश सिंह ने सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

प्रेमनगर निवासी 92 वर्षीय चंचल सिंह ने भूमि के दाखिल-खारिज न होने की शिकायत की। इस पर तहसीलदार को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।

टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत पुनर्वास स्थल बंजरावाला तथा देहरादून में आवंटित कृषि भूखंड संख्या 23 एवं 24 की पैमाइश कराने के अनुरोध पर तहसीलदार को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

Previous Post

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका : रेखा आर्या

Next Post

एसएसपी देहरादून ने सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
शासन -प्रशासन

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

August 18, 2026
 कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन
शासन -प्रशासन

 कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन

June 4, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों की ट्रैकिंग एवं मैपिंग से सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली
शासन -प्रशासन

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों की ट्रैकिंग एवं मैपिंग से सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली

June 3, 2026
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
शासन -प्रशासन

मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

May 25, 2026
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
शासन -प्रशासन

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

May 23, 2026
मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक
शासन -प्रशासन

मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक

May 7, 2026
Next Post
एसएसपी देहरादून ने सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल

एसएसपी देहरादून ने सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In