सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम —18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम
अन्य

सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम —18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम

September 17, 2026
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
शिक्षा

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

September 17, 2026
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अन्य

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण

September 16, 2026
दिव्यांग बालिकाओं के स्नेह से भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, नम हुईं आंखें
अन्य

दिव्यांग बालिकाओं के स्नेह से भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, नम हुईं आंखें

September 16, 2026
उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
राज्य

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

September 15, 2026
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
सरकार

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

September 15, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Thursday, September 17, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home क्राइम

एसएसपी देहरादून की सख्ती से ठग बाबा पहुंचा सलाखों के पीछे

Ganga Khabar by Ganga Khabar
June 11, 2026
in क्राइम
एसएसपी देहरादून की सख्ती से ठग बाबा पहुंचा सलाखों के पीछे
14
VIEWS

अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त के कब्जे से घटना में ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 05 लाख की नकदी हुई बरामद

अभियुक्त द्वारा स्वंय लोगों के घरों पर जादू टोने से जुडी सामग्री की पोटली फेंककर उन्हें अनिष्ट होने का दिखाया जाता था भय

अनिष्ट को दूर करने के लिये अनुष्ठान के नाम पर वसूल की जाती थी मोटी रकम

अभियुक्त द्वारा तंत्र-मंत्र व अध्ंाविश्वास का सहारा लेकर ही सेलाकुई निवासी महिला से भी की थी आभूषणों की ठगी

ओशीन गुंरग पत्नी अनीश गुरुग निवासी शहीद किशन थापा मार्ग सेलाकुई देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र विपक्षी महन्त राहुल थापा के विरुद्ध दिया गया जिसमें वादिनी द्वारा बताया गया कि ढाई माह पूर्व राहुल थापा द्वारा तंत्र-मंत्र, डर व अंधविश्वास का सहारा लेकर उनके तथा उनके परिजनों के साथ कुछ अनिष्ट होने का विश्वास दिलाते हुए उसे दूर करने के लिये उनके घर पर अनुष्ठान करने की बात कही गई तथा पूजा पाठ व अनुष्ठान के नाम पर धोखाधडी से उनका 65 तोला सोना गायब कर दिया।

प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच के दौरान प्रथमदृष्टया तथ्यों की पुष्टि होने पर दिनांक- 09/06/2026 को थाना सेलाकुई पर: मु0अ0सं0-76/2026 धारा-305(ए)/318(4) बी0एन0एस0 2023 बनाम महन्त राहुल थापा पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर 02 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में नामजद अभियुक्त राहुल थापा पुत्र गिरीश थापा निवासी तेलपुरा अटक फॉर्म सेलाकुई देहरादून को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वादिनी से धोखाधडी कर उक्त आभूषणों को गायब करने की बात स्वीकार की गई।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर वादिनी से धोखाधडी कर प्राप्त किये गये आभूषणों को गलाकर बनाये गये 150 ग्राम के बिस्कुटनुमा बार व आभूषणों को बेचकर प्राप्त किये गये 05 लाख रूपये की नगदी बरामद की गई।

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ तेलपुरा अटकफार्म सेलाकुई में रहता है तथा वर्ष 2013 से पण्डिताई का काम कर रहा है। वह लोगो का भविष्य देखता है तथा माता की चौकी लगाता है।

कई बार उसके द्वारा बताई गई बातें सच होने पर लोगों द्वारा उसके एवज में उसे अच्छी धनराशि दी जाती है, जिससे उसका खर्चा चलता है।

विगत कुछ समय से ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उसने एक योजना बनाई जिसमें वह अपने अमीर शिष्यों के घर जाकर रात्रि में चुपचाप से घर के बाहर एक पोटली में जादू-टोने का सामान फंेक देता तथा अगले दिन उन्हें फोन कर रात्रि में सपना आने की बात कहते हुए उनके घर पर किसी व्यक्ति द्वारा जादू टोना करने का विश्वास दिलाते हुए पूजा अनुष्ठान के नाम पर मोटी धनराशि वसूलता था।

ओशीन गुंरग, जिसे वह काफी समय से जानता है तथा वह उसकी दूर की रिश्तेदार भी हैं। उसे जानकारी थी कि वह अपने परिवार की इकलौती बेटी है तथा उसे जानकारी थी कि उसके पास काफी कीमती आभूषण हैं, जिन्हें देखकर उसके मन में लालच आ गया था तथा उक्त आभूषणों को प्राप्त करने के लिये उसके द्वारा एक योजना बनाई तथा योजना के मुताबिक दिनांक 01/03/2026 की रात्रि लगभग 23:00 बजे वह अपनी स्कूटी से ओशिन गुरंग के शहीद किशन थापा मार्ग सेलाकुई देहरादून स्थित घर पहुंचा तथा घर के बाहर एक काले कपड़े के अंदर बंधी हुई पोटली उसने गेट के अंदर फेंक दी, जिसमें उड़द की दाल, रोली, लॉन्ग, नींबू का टुकड़ा तथा अन्य सामग्री थी उसके पश्चात अगली सुबह दिनांक 02/03/2026 को उसके द्वारा ओसिन गुरुंग को फोन कर बताया कि उसे आभास हुआ है कि उनके घर में किसी ने बहुत बड़ा टोना टोटका किया हुआ है तथा उसे बाहर गेट के पास जाने को कहा जहां उसने पहले से ही काले रंग के कपडे में उक्त पोटली को फेका था।

ओसिन गुरूंग ने वीडियो कॉल कर उसे उक्त काले कपड़े की पोटली दिखाई, जिसे देखकर अभियुक्त ने महिला को उक्त पोटली को खोलने तथा थोडी देर में खुद उसके घर आने की बात कही गई।

महिला के घर पहुंचकर अभियुक्त ने उसे घर में अनिष्ट होने का भय दिखाते हुए उसे दूर करने के लिये पूजा अनुष्ठान करने तथा अनुष्ठान के लिये लगने वाली सामग्री नोट करवाई साथ ही अनुष्ठान के लिये एक संदूक भी लाने को कहा।

अनुष्ठान के दौरान अभियुक्त ने उक्त महिला से उसके तथा उसकी माता के सारे आभूषण एक पोटली में बांधकर उक्त संदूक में रखने को कहा तथा आभूषणों के साथ तीन नारियल, कुछ चावल व फूल उक्त संदूक में रख दिये तथा उक्त महिला व उसकी माता को कुछ चावल के दाने देकर छत की परिक्रमा के लिये भेज दिया तथा मौका देखकर संदूक में रखे आभूषण बाहर निकालकर संदूक को बंद कर दिया।

पूजा समाप्त होने के पश्चात अभियुक्त द्वारा उक्त संदूक को मन्दिर में रखने तथा 62 दिन बाद स्वंय आकर खोलने की बात कही गई थी तथा संदूक से निकाले गये आभूषणों को अभियुक्त अपने साथ चोरी छिपे ले गया था।

चूंकि उक्त घटना लगभग तीन माह पुरानी थी व उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस के पास काफी चुनौतियां थी व मुकदमा उपरोक्त में अब तक हुई बरामदगी के अतिरिक्त शेष आभूषणों की बरामदगी के लिये अभियुक्त का पीसीआर लेकर अतिरिक्त प्रयास किये जायेगें।

उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा घटना से जुडे सभी पहलुओं पर विस्तृत विवेचना की जा रही है। साथ ही अभियुक्त राहुल थापा के अपराध करने के तरीके, पूर्व में उसके द्वारा की गई घटनाओं व उसके सहयोगियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। भविष्य मे अभियुक्त से जुडे जो भी तथ्य प्रकाश मे आएंगे उन्हें विवेचना मे शामिल किया जायेगा।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- राहुल थापा पुत्र श्री गिरीश थापा निवासी तेलपुरा अटक फॉर्म सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष

बरामदगी:-

1- 01 पीली धातू का बार वजन 150 ग्राम (बिस्कुट नुमा)

2- 05 लाख रुपये नकद (आभूषण बेचकर अर्जित धनराशी )

आपराधिक इतिहास :-

1- मु0अ0सं0-76/2026 धारा-305(ए)/318(4)/317(2) बीएनएस थाना सेलाकुई

पुलिस टीम :-

1- थानाध्यक्ष लोकपाल परमार, थाना सेलाकुई

2- विवेक भण्डारी,

3- कृपाल सिंह,

4- सहसपाल,

5- इरशाद,

6-  वीर सिंह

7-  अमित कुमार

एसओजी टीम, देहरादून

1- संदीप लोहान

2- चमन कुमार

3- किरन कुमार

4- ललित

5-आशीष

6- देवेन्द्र

7- सौरभ

Previous Post

पीएम मोदी के इतिहास सृजन पर देवभूमि के पावन धामों में गूंजी प्रार्थनाएं

Next Post

राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी
क्राइम

शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी

September 11, 2026
ढोल बजाकर खोली अपराधियों की पोल
क्राइम

ढोल बजाकर खोली अपराधियों की पोल

August 12, 2026
हरिद्वार, SDRF ने सर्चिंग अभियान चलाकर लापता युवक का शव बरामद किया
क्राइम

हरिद्वार, SDRF ने सर्चिंग अभियान चलाकर लापता युवक का शव बरामद किया

August 11, 2026
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्राइम

सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 31, 2026
एसएसपी दून के नेतृत्व में नकल माफियाओं पर दून पुलिस का एक और प्रहार
क्राइम

एसएसपी दून के नेतृत्व में नकल माफियाओं पर दून पुलिस का एक और प्रहार

July 23, 2026
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर अपराधी पहुँचे सलाखों के पीछे
क्राइम

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर अपराधी पहुँचे सलाखों के पीछे

July 20, 2026
Next Post
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट

राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In