मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद
सरकार

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद

July 26, 2026
एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि
राज्य

एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि

July 25, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
सरकार

मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

July 25, 2026
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
अन्य

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

July 25, 2026
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
अन्य

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

July 24, 2026
एसएसपी दून के नेतृत्व में नकल माफियाओं पर दून पुलिस का एक और प्रहार
क्राइम

एसएसपी दून के नेतृत्व में नकल माफियाओं पर दून पुलिस का एक और प्रहार

July 23, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Monday, July 27, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home सरकार

पीएम मोदी के इतिहास सृजन पर देवभूमि के पावन धामों में गूंजी प्रार्थनाएं

Ganga Khabar by Ganga Khabar
June 10, 2026
in सरकार
पीएम मोदी के इतिहास सृजन पर देवभूमि के पावन धामों में गूंजी प्रार्थनाएं
12
VIEWS

चारों धामों समेत सभी मंदिरों, गंगा घाटों, गुरुद्वारों, मठों में दीर्घायु के लिए विशेष पूजा अर्चना और आरती

अभिभावक और संरक्षक होने के नाते पीएम की उपलब्धि समस्त देवभूमिवासियों के लिए गौरवान्वित क्षण: भट्ट

पीएम मोदी द्वारा देश के सर्वाधिक दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री का इतिहास सृजित करने पर आज संपूर्ण देवभूमि उत्सव और आध्यात्मिक चेतना के रंग में डूबी नजर आई।

इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों, प्रमुख गुरुद्वारों, मंदिरों और सभी पूजा स्थलों में प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर देश सेवा के लिए विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, मोदी राज्य के अभिभावक और संरक्षक हैं, लिहाजा हम सबके लिए यह सबसे गौरवान्वित करने वाला क्षण है।

​प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गौरवशाली उपलब्धि के अवसर पर देवभूमि की जनता ने भाजपा के साथ मिलकर सभी मंदिरों एवं पावन धामों में विशेष पूजा अर्चना, भजन, कीर्तन, यज्ञ किया, हवन किया गया।

जिसमें श्री बद्री केदार धाम समेत गंगोत्री, यमुनोत्री, कैंची धाम, बागनाथ, जागेश्वर, टपकेश्वर, धारी देवी, बालाजी मंदिर, पूर्णागिरि, देवीधुरा, गर्जिया समेत राज्य के लगभग सभी मंदिर शामिल रहे। इसके अतिरिक्त हरिद्वार, ऋषिकेश और देवप्रयाग के पावन गंगा घाटों पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया।

इन सभी स्थानों पर ईश्वर और माँ गंगा मैया से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री मोदी को मां भारती की सेवा के लिए और अधिक शक्ति और लंबी आयु प्रदान करें। चारों धामों—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने विशेष महायज्ञ और पूजा-अर्चना कर राष्ट्रनायक के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेशभर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ-साथ आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर इन सभी प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लिया और पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

इसके अतिरिक्त नानकमत्ता, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, गदरपुर, हेमकुंड साहिब सहित अनेकों गुरुद्वारों में पीएम मोदी के लिए विशेष अरदास के साथ देहरादून के जैन मंदिर और नैनीताल के बौद्ध मठ में प्रार्थना की गई।

​इसी क्रम में देहरादून में झाझरा स्थित बालाजी मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर बधाई संदेश देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। वे उत्तराखंड के लिए एक सच्चे अभिभावक और संरक्षक हैं। राज्य के विकास, कनेक्टिविटी के तहत ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और केदारनाथ-बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण में उनका योगदान अभूतपूर्व है।

आज जब उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर इतिहास रचा है, जिस पर देश के साथ समूचा उत्तराखंड विशेष रूप से गर्व महसूस कर रहा है।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा केदार और बद्री विशाल का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे, ताकि उनके कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु के पद पर आसीन हो सके l

Previous Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित

Next Post

एसएसपी देहरादून की सख्ती से ठग बाबा पहुंचा सलाखों के पीछे

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सरकार

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

July 27, 2026
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद
सरकार

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद

July 26, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
सरकार

मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

July 25, 2026
महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई सराहनीय : रुचि भट्ट
सरकार

महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई सराहनीय : रुचि भट्ट

July 20, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने 180 नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र मिलने पर दी बधाई
सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने 180 नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र मिलने पर दी बधाई

July 18, 2026
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ
सरकार

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ

July 18, 2026
Next Post
एसएसपी देहरादून की सख्ती से ठग बाबा पहुंचा सलाखों के पीछे

एसएसपी देहरादून की सख्ती से ठग बाबा पहुंचा सलाखों के पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In