https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
अन्य

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

June 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया
धर्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया

June 22, 2026
मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
सरकार

मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

June 21, 2026
उत्तराखंड में मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट प्रणाली होगी लागू
अन्य

उत्तराखंड में मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट प्रणाली होगी लागू

June 20, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री धामी
सरकार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री धामी

June 20, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए SIR पर सुझाव
अन्य

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए SIR पर सुझाव

June 18, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Monday, June 22, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home अन्य

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

GangaKhabar by GangaKhabar
June 22, 2026
in अन्य
1
VIEWS

एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील

नागरिकों, भू-स्वामियों और संस्थाओं को सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर

उपाध्यक्ष मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण हेतु सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

यह सुनवाई 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित सेक्टर के नागरिक, भू-स्वामी, संस्थाएं एवं हितधारक अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे।

एमडीडीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक सेक्टर के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। सभी सुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक आयोजित होंगी। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को देहरादून के भावी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी राय रखने का अवसर मिलेगा।

महायोजना-2041 देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और सतत विकास की आधारशिला है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत, औद्योगिक, हरित क्षेत्र, परिवहन व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े विभिन्न प्रावधान शामिल किए गए हैं।

जनसुनवाई प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार महायोजना में संशोधन एवं परिमार्जन किया जाएगा।

एमडीडीए प्रशासन ने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने सेक्टर के लिए निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर रचनात्मक सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि देहरादून की भावी विकास योजना को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सके।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 शहर के दीर्घकालिक विकास का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों, विशेषज्ञों एवं विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार उनका परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी हितधारकों से निर्धारित तिथियों में आयोजित जनसुनवाई में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।

सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि जनसुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रत्येक सेक्टर में निर्धारित स्थल पर अधिकारियों की टीम उपस्थित रहेगी, जो प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का अभिलेखीकरण करेगी। उन्होंने कहा कि महायोजना के संबंध में नागरिकों की सहभागिता शहर के बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी सुझावों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

क्रम संख्या दिनांक सेक्टर स्थान

1 06.07.2026 सेक्टर-1 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अजबपुर खुर्द

2 07.07.2026 सेक्टर-2 ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून

3 08.07.2026 सेक्टर-3 दून यूनिवर्सिटी, कैम्पस

4 09.07.2026 सेक्टर-4 नगर निगम टाउन हॉल

5 10.07.2026 सेक्टर-5 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज

6 13.07.2026 सेक्टर-6 आईटीआई पार्क

7 14.07.2026 सेक्टर-7 डीआईटी यूनिवर्सिटी, रायपुर रोड

8 15.07.2026 सेक्टर-8 सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड

9 17.07.2026 सेक्टर-9 ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी विद्यालय

10 18.07.2026 सेक्टर-10 तहसील देहरादून (मिनी टाउन हॉल)

11 20.07.2026 सेक्टर-11 पॉलीटेक्निक भवन, सुधोवाला

12 21.07.2026 सेक्टर-12 वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट, चंद्रबनी रोड

Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

उत्तराखंड में मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट प्रणाली होगी लागू
अन्य

उत्तराखंड में मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट प्रणाली होगी लागू

June 20, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए SIR पर सुझाव
अन्य

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए SIR पर सुझाव

June 18, 2026
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
अन्य

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत

June 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट
अन्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट

June 13, 2026
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
अन्य

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

June 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
अन्य

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

June 8, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In