उत्तराखंड के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को मिलेगा विस्तार
रोजगार

उत्तराखंड के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को मिलेगा विस्तार

September 24, 2026
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
अन्य

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

September 23, 2026
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
सरकार

मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

September 23, 2026
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
शिक्षा

लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब

September 23, 2026
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
सरकार

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

September 21, 2026
देहरादून की जर्जर सड़कों, जलभराव और नालियों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन- रितेश छैत्री
राजनीति

देहरादून की जर्जर सड़कों, जलभराव और नालियों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन- रितेश छैत्री

September 19, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Friday, September 25, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home शिक्षा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज राष्ट्रव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान का शुभारंभ किया

Ganga Khabar by Ganga Khabar
June 25, 2026
in शिक्षा
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज राष्ट्रव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान का शुभारंभ किया
10
VIEWS

यह 40 दिनों का अभियान देश के 28 प्रमुख शहरों में छात्रों, अभ्यर्थियों, कोचिंग हब, कॉलेज कैंपस, पुस्तकालयों और युवा समूहों के बीच चलाया जाएगा।

इसी की जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष/ सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के सदस्य प्रीतम सिंह द्वारा प्रेस को संबोधित किया गया।

रंजीत रंजन ने कहा कि यह अभियान उन छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों की आवाज है जिनकी मेहनत बार बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, रिजल्ट में देरी, भर्ती अटकने और एनटीए की नाकामी के कारण बर्बाद हो रही है। छात्र कोई एहसान नहीं मांग रहे, वे सिर्फ निष्पक्ष परीक्षा और तय समय पर भर्ती मांग रहे हैं।

भाजपा सरकार ने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पारदर्शिता और सुधार के नाम पर छात्रों पर थोपा था, लेकिन यह संस्था आज करोड़ों छात्रों के लिए National Trauma Agency बन चुकी है।

देशभर में पिछले वर्षों में लगभग 89 से अधिक पेपर लीक और परीक्षा घोटाले सामने आए, लेकिन आज तक किसी बड़े सरगना, राजनीतिक संरक्षण देने वाले व्यक्ति या पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश नहीं हुआ। गिरफ्तार हुए तो सिर्फ छोटे दलाल और मोहरे, जबकि असली किंगपिन और भाजपाई संरक्षक हमेशा बचते रहे।

NEET UG 2026 का पेपर लीक इस सड़ चुकी व्यवस्था का सबसे बड़ा उदाहरण है। लाखों छात्रों ने वर्षों की मेहनत, करोड़ों परिवारों ने अपनी जीवन भर की कमाई दांव पर लगाई, लेकिन परीक्षा फिर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।

इस घोटाले के बाद देशभर में 20 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या कर ली,जिसमें देहरादून की रिया थापा ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। कई छात्रों ने अपने सुसाइड नोट में व्यवस्था से टूटने और भविष्य के अंधकार का उल्लेख किया।

अगर 20 से अधिक छात्रों की मौत, लाखों युवाओं का भविष्य और पूरे देश का भरोसा टूटना भी किसी मंत्री को पद छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करता, तो जवाबदेही का अर्थ क्या रह जाता है?

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पूरे मुद्दे पर एक शब्द बोलना जरूरी नहीं समझा।

जब छात्र सड़कों पर हैं, परिवार बर्बाद हो रहे हैं, आत्महत्याएं हो रही हैं और परीक्षाएं मज़ाक बन चुकी हैं, तब सत्ता की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि युवाओं की पीड़ा उनकी प्राथमिकता नहीं है।

कांग्रेस पार्टी की तीन मांगें

1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. पेपर लीक माफिया, वेंडर एजेंसियों, अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण से उनके संभावित संबंधों की निष्पक्ष जांच हो

2. पूरी परीक्षा व्यवस्था का ओवरहॉल हो. एनटीए, पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट, परीक्षा केंद्र, डिजिटल सिस्टम और वेंडर कॉन्ट्रैक्ट की जांच हो और हर चरण को सुरक्षित किया जाए

3. तय वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू हो. परीक्षा तिथि, रिजल्ट तिथि और नियुक्ति समयसीमा पहले से घोषित हों और उनका सख्ती से पालन हो

कांग्रेस पार्टी ने छात्रों की गूंज आंदोलन के तहत छात्रों से जुड़ने की अपील की है, जिसके तहत एक मिस्ड कॉल नंबर 9873036161 जारी किया गया है साथ ही छात्रों से www.chhatronkigoonj.in पर जाकर रजिस्टर करने की अपील की गयी है।

Previous Post

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

Next Post

धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
शिक्षा

लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब

September 23, 2026
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री
शिक्षा

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

September 18, 2026
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
शिक्षा

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

September 17, 2026
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
शिक्षा

तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक

September 11, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई
शिक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

August 12, 2026
मुख्यमंत्री की पाठशाला में छात्रों से हुआ संवाद
शिक्षा

मुख्यमंत्री की पाठशाला में छात्रों से हुआ संवाद

August 10, 2026
Next Post
धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In