राजनीति

September 25, 2026
उत्तराखंड के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को मिलेगा विस्तार
रोजगार

उत्तराखंड के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को मिलेगा विस्तार

September 24, 2026
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
अन्य

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

September 23, 2026
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
सरकार

मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

September 23, 2026
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
शिक्षा

लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब

September 23, 2026
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
सरकार

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

September 21, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Saturday, September 26, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home अन्य

औद्यानिक परिषद की बोर्ड बैठक में उत्पादों के लिए बाजार विस्तार और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

Ganga Khabar by Ganga Khabar
August 11, 2026
in अन्य
औद्यानिक परिषद की बोर्ड बैठक में उत्पादों के लिए बाजार विस्तार और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर
6
VIEWS

गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में एक-एक हाईटेक नर्सरियों की होगी स्थापना

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) वाहिनियों के साथ हुआ एमओयू

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद की 9वीं सामान्य सभा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परिषद की विगत वर्षों की आय-व्यय विवरणी, पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालन आख्या सहित उद्यानिकी एवं कृषक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में स्थानीय कृषकों एवं कृषक फेडरेशनों को स्थायी एवं सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने तथा स्थानीय फल-सब्जियों के विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

इसके तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तर्ज पर उत्तराखण्ड में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की चम्पावत, अल्मोड़ा एवं रानीखेत स्थित वाहिनियों को स्थानीय स्तर पर उत्पादित ताजे फल एवं सब्जियों की नियमित आपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संबंधित वाहिनियों तथा मुख्य/जिला उद्यान अधिकारियों के मध्य त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

बैठक में बताया गया कि उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद द्वारा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत 01 अप्रैल 2026 से राज्य के 05 जनपदों में स्थित लगभग 12 फॉरवर्ड पोस्टों को स्थानीय स्तर पर उत्पादित ताजे फल एवं सब्जियों की आपूर्ति की जा रही है।

इस अवधि में लगभग 42,757 किलोग्राम ताजे फल एवं सब्जियों की आपूर्ति की गई, जिसके एवज में स्थानीय कृषकों एवं कृषक फेडरेशनों को लगभग 22.70 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित बाजार उपलब्ध होने के साथ ही आईटीबीपी जवानों को ताजे एवं पोषक उत्पाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित हुआ है।

बैठक में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को ताजे फल एवं सब्जियों की आपूर्ति के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के ई-खरीद पोर्टल की तर्ज पर एक समर्पित पोर्टल विकसित करने के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

साथ ही अक्टूबर 2026 से आगामी एक वर्ष के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने पर भी सहमति प्रदान की गई।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों एवं सुरक्षा बलों की आवश्यकताओं को स्थानीय किसानों के उत्पादों से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ किया गया समझौता इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बैठक में प्रदेश में उत्पादित फल, पुष्प, सब्जी, मसाले एवं प्रसंस्कृत उद्यानिकी उत्पादों के लिए आधुनिक एवं उन्नत पैकेजिंग सामग्री के विकास एवं निर्माण हेतु भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी), मुंबई के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए जाने को भी सहमति एवं अनुमोदन प्रदान किया गया।

प्रदेश के कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से एकीकृत पैक हाउस की स्थापना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

इसमें उत्पादों की छंटाई, ग्रेडिंग, पैकिंग, प्री-कूलिंग, गुणवत्ता परीक्षण तथा निर्यात-पूर्व आवश्यक सुविधाओं को एकीकृत रूप से विकसित किया जाएगा। इससे उत्तराखण्ड में उत्पादित फल, सब्जी, पुष्प, मसाले एवं अन्य कृषि-उद्यानिकी उत्पादों को देश एवं विदेश के उच्च मूल्य वाले बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

बैठक में राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए 40 प्रतिशत रोपण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद के माध्यम से गुणवत्तायुक्त कीवी पौध सामग्री के उत्पादन हेतु हाईटेक नर्सरी की स्थापना के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त जाइका पोषित यूकेआईएचडीपी परियोजना के अंतर्गत गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में एक-एक, कुल दो हाईटेक नर्सरियों की स्थापना के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में किसानों को बेहतर बाजार, गुणवत्तायुक्त रोपण सामग्री, आधुनिक पैकेजिंग, प्रसंस्करण तथा निर्यात की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उत्तराखण्ड के स्थानीय कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और गति देने पर जोर दिया गया।

बैठक के प्रारंभ में उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद की साधारण सभा में नामित नवनियुक्त सदस्यों संजय थलियाल (कृषक/कृषक फेडरेशन) एवं मनमोहन भारद्वाज (खाद्य प्रसंस्करण उद्योग) तथा मंत्री द्वारा नामित विशेष आमंत्रित सदस्य सौरभ ममगाईं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

 

Previous Post

हरिद्वार, SDRF ने सर्चिंग अभियान चलाकर लापता युवक का शव बरामद किया

Next Post

ढोल बजाकर खोली अपराधियों की पोल

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
अन्य

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

September 23, 2026
सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम —18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम
अन्य

सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम —18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम

September 17, 2026
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अन्य

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण

September 16, 2026
दिव्यांग बालिकाओं के स्नेह से भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, नम हुईं आंखें
अन्य

दिव्यांग बालिकाओं के स्नेह से भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, नम हुईं आंखें

September 16, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
अन्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

September 12, 2026
अन्य

भ्रष्टाचार पर आंखें बंद’ करने वाली कांग्रेस आज ईडी कार्रवाई पर सवाल उठा रही: सुबोध उनियाल

September 12, 2026
Next Post
ढोल बजाकर खोली अपराधियों की पोल

ढोल बजाकर खोली अपराधियों की पोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In