सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225
हरेला पर्व के अवसर पर आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन पौधरोपण किया गया। आज विभिन्न स्थानों पर प्राधिकरण ने जनसामान्य के सहयोग से लगभग चार हजार पौधों का रोपण किया। एमडीडीए उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि मानसून सीजन में प्राधिकरण ने एक लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य लिया है।
गौरतलब है कि शहर में हरियाली को प्राधिकरण द्वारा अधिक से अधिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष स्वयं इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं और उस कार्य में तमाम बिल्डर्स से लेकर स्वयं सेवी संस्थाओं व रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का सहयोग लिया जा रहा है। गत दिनों प्राधिकरण उपाध्यक्ष की पहल पर शहर के विभिन्न मार्गों को अलग-अलग बिल्डर्स ने गोद लिया है। यहां लगाए जाने वाले पौधों व उनकी देखरेख का जिम्मा उन्हीं पर होगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष की पहल पर हरियाली के इस अभियान में तमाम सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को भी जोड़ा जा रहा है।
उन्हें हरियाली व जल संरक्षण दोनों प्रयासों के किये वृहद स्तर पर प्रेरित किया जा रहा है। जिस प्रकार से इस वर्ष देहरादून शहर में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े उसे लेकर भी उपाध्यक्ष महोदय का अधिक से अधिक फोकस शहर को हरा-भरा बनाने पर है। इसी कड़ी में शहर के अनेक स्थानों पर फलदार व औषधीय गुणों वाले पेड़ों का रोपण किया जा रहा है।
Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225